बंगाल : मच्छरों का काल बनेगी कीटनाशक मच्छरदानी, आज से जरूरतमंदों में बांटेगा केएमसी

papaya leaves in dengue treatment
राज्य स्वास्थ्य विभाग से 30,000 कीटनाशक मच्छरदानियों की मांग की गयी थी. पहले चरण में निगम को छह हजार मच्छरदानी मिल चुकी है. आज बोरो दो, नौ और 10 में कीटनाशक युक्त मच्छरदानी का वितरण किया जायेगा.
कोलकाता, शिव कुमार राउत : अब कोलकाता भी मलेरिया मुक्त शहर होगा. महानगर को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए कोलकाता नगर निगम यहां कीटनाशक युक्त मच्छरदानी बांटेगा. मंगलवार से जरूरतमंद लोगों के बीच मच्छरदानी का वितरण होगा. प्रथम चरण में करीब छह हजार कीटनाशक युक्त मच्छरदानी बांटने की योजना है. निगम के कीट विशेषज्ञ डॉ देवाशीष विश्वास ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि, महानगर को मच्छर जनित बीमारियों से निजात दिलाने के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निगम महानगर में मच्छरदानी का वितरण करेगा.
डॉ विश्वास ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश को मलेरिया मुक्त बनाने की पहल की है. निगम द्वारा महानगर के फुटपाथ पर रहनेवाले जरूरतमंद लोगों के बीच कीटनाशक मच्छरदानी का वितरण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि, राज्य स्वास्थ्य विभाग से 30,000 कीटनाशक मच्छरदानियों की मांग की गयी थी. पहले चरण में निगम को छह हजार मच्छरदानी मिल चुकी है. मंगलवार को बोरो दो, नौ और 10 में कीटनाशक युक्त मच्छरदानी का वितरण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि वियतनाम और श्रीलंका लंबे समय तक कीटनाशक मच्छरदानी का उपयोग करके मलेरिया मुक्त हुए हैं.
Also Read: धुपगुड़ी उपचुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच धूपगुड़ी में मतदान जारी,बूथ पर 2 मतदाताओं को ही प्रवेश की इजाजत
डॉ देवाशीष विश्वास ने बताया कि यह मच्छरदानी पॉलिएस्टर धागे से बनी है. मच्छरदानी के निर्माण के दौरान धागे में विशेष प्रकार की कीटनाशक डेल्टा मैथरिन और साइंफैनोथ्रिन का उपयोग किया जाता है. यह मच्छरों और कीट-पतंगों को दूर भगाने व उन्हें मारने का काम करती है. मच्छरदानी पर बैठते ही मच्छर मर जाते हैं. इस तरह कीटनाशक मच्छरदानी के अंदर सोनेवाला व्यक्ति सौ फीसदी मच्छरों से सुरक्षित रहता है. मच्छरदानी डेंगू फैलाने वाले मच्छरों से भी सुरक्षा प्रदान करेगा. डेंगू के मच्छर आमतौर पर दिन के समय निकलते हैं. दिन में घर में मच्छरदानी को खोलकर दरवाजे पर टांग दिया जाये, तो डेंगू मच्छर घर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे और मच्छरदानी पर बैठेंगे, तो मर जायेंगे. हालांकि, केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड द्वारा इस मच्छरदानी को अब तक बाजार में बेचने की अनुमति नहीं दी गयी है.
Also Read: बंगाल में निवेश लाने के लिए सितंबर मे स्पेन व दुबई की यात्रा पर जाएंगी सीएम ममता बनर्जी
राज्य सरकार द्वारा एक लाख मच्छरदानी वितरित किये जायेंगे. राज्य सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, डेंगू के नियंत्रण के लिए सरकार के उच्चतम स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक प्रारंभिक अंतर-विभागीय समन्वय बैठकें आयोजित की गयी हैं. मच्छरों के प्रजनन स्थलों पर नियंत्रण के लिए सभी नगरपालिकाओं में ड्रोन की मदद से निगरानी सहित पल्स मोड सफाई गतिविधि शुरू की गयी है. इसके अलावा घर-घर सर्वेक्षण गतिविधियां राज्य के सभी 129 नगरपालिका क्षेत्र में शुरू कर दी गयी हैं, जो एक दिसंबर तक जारी रहेंगी. गौरतलब है डेंगू व मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यह कड़ा कदम उठाया जा रहा है.
Also Read: बंगाल में 5000 से अधिक डेंगू के मामले, अब तक 12 की गई जान, राज्य स्वास्थ्य विभाग अर्लट मोड में
कोलकाता नगर निगम ने राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के नियमों का पालन करते हुए धापा में कूड़े के अंबार को कम करने का कार्य शुरू कर दिया है. कूड़े का निस्तारण करने के लिए वार्ड नंबर 58 में धापा के पास 73 हेक्टेयर भूमि पर एक नयी लैंडफिल साइट तैयार की जायेगी. कोलकाता नगर निगम ने हाल ही में यह निर्णय लिया है. उक्त वार्ड स्थित खानबेरिया, दुर्गापुर गांव से सटे बसंती राजमार्ग के पास लैंडफिल साइट तैयार की जायेगी. इस डंपिंग ग्राउंड में कूड़े का अंबार नहीं होगा.
Also Read: CM ममता बनर्जी ने अमिताभ बच्चन को बांधी राखी, बताया कौन होगा विपक्ष का पीएम चेहरा
अपशिष्ट प्रसंस्करण परियोजना के तहत आधुनिक पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी का उपयोग करके यहां लैंडफिल साइट विकसित की जायेगी. कोलकाता नगर निगम के मुताबिक, ईस्ट कोलकाता वेटलैंड बोर्ड ने महानगर को प्रदूषण से बचाने के लिए उक्त डंपिंग ग्राउंड को तैयार करने की अनुमति दे दी है. शहरी विकास विभाग से भी मंजूरी मिल चुकी है. अगले कुछ महीनों के भीतर उक्त डंपिंग ग्राउंड को तैयार करने के लिए राज्य सरकार जमीन का अधिग्रहण करेगी. निगम सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रति कट्ठा जमीन के लिए 50 हजार रुपये मिलेंगे. करीब 700 भू मालिकों को मुआवजा देने में 55-60 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
Also Read: मिजोरम में मारे गये बंगाल के 24 श्रमिकों के परिजनों को हर संभव मदद करेगी राज्य सरकार : ममता बनर्जी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




