'किसी का भाई किसी की जान' के मेकर्स ने जारी किया येंतम्मा का BTS वीडियो, एनर्जी से सराबोर दिखे स्टार्स

गाने के लिए किसी का भाई किसी की जान की ऑफ कैमरा टीम ने उत्साही प्रशंसकों और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जी तोड़ कर मेहनत की है. इसका सबूत येंतम्मा का बिहाइंड द सीन वीडियो है जो हाल ही जारी किया गया है. गाने के म्यूजिक की तरह ही इसका बीटीएस वीडियो है.
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का नया गाना येंतम्मा ने पूऱे देश में हंगामा मचा दिया है. इस गाने के अभी तक लगभग 44.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने की जबरदस्त कोरियोग्राफी ने लोगों को डांस फ्लोर पर आग लगाने के लिए मजबूर कर दिया है. गाने के बीट्स से लेकर इसके डांस मूव्स, सेट और वाइब्रेंट्स कलर्स तक सब कुछ ग्रैंड हैं. कह सकते है कि फिल्म के मेकर्स अच्छी तरह से जानते थे कि कैसे दर्शकों के बीच छा जाना है.
गाने के लिए किसी का भाई किसी की जान की ऑफ कैमरा टीम ने उत्साही प्रशंसकों और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जी तोड़ कर मेहनत की है. इसका सबूत येंतम्मा का बिहाइंड द सीन वीडियो है जो हाल ही जारी किया गया है. गाने के म्यूजिक की तरह ही इसका बीटीएस वीडियो है. इसमें सभी स्टार्स नजर आ रहे हैं. येंतम्मा एनर्जी से भरपूर गाना है जिसे बीटीएस में भी देखा जा सकता है. बीटीएस में दिखाये गए स्टार एनर्जी से सराबोर हैं.
इस गाने को आलोचकों से काफी अच्छी समीक्षा मिली है. इससे भी अहम बात यह है कि गाने को दर्शकों से भी खूब प्यार और पॉजिटिव कमेंट्स मिले है. सलमान खान और वेंकटेश मस्ती कर रहे हैं और उनके पास शायद कुछ जोक्स हैं. सलमान, राघव जुयाल को लुंगी पहनना और इसमें डांस करना सिखाते दिख रहे हैं, वहीं पायल देव ने कन्फर्म किया कि गाने को मिस नही किया जा सकता है, जो हमें, बाहरी लोगों को इसकी एक झलक देता है.
सबसे बड़ी बात यह है कि बीटीएस वीडियो के आखिर में. राम चरण के पास सलमान खान के लिए एक बिल्कुल प्यारा और खूबसूरत फैनबॉय मोमेंट है. बता दें कि येंतम्मा पायल देव द्वारा रचित हैं, जिसके बैकग्राउंड वोकल्स विशाल ददलानी, पायल देव और रफ़्तार के हैं. वहीं बात करे गाने के बोल की तो वो शब्बीर अहमद के हैं और कोरियोग्राफी जानी मास्टर ने की हैं.
Also Read: शीजान खान के घर में दस्तक दे रहीं खुशियां, बहन शफाक नाज करने जा रहीं सगाई, जानें कौन हैं होनेवाले शौहर
सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं. फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं. साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस. ये फिल्म 21 अप्रैल 2023 को ईद पर रिलीज होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




