पति संग रिश्ता टूटने पर बोलीं कीर्ति कुल्हारी- शादी करने से ज्यादा इससे निकलना मुश्किल...
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Jun 2021 3:05 PM
Kirti Kulhari says separation from husband Saahil was a tough decision said I was ready for the consequences bud : एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari )अपनी एक्टिंग की वजह से हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं. वो अपनी निजी जिंदगी के बारे में कम ही बोलना पसंद करती हैं. अब उन्होंने खुलासा किया है कि पति साहिल से अलग होने का फैसला करना उनके लिए कितना मुश्किल था.
एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) अपनी एक्टिंग की वजह से हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं. वो अपनी निजी जिंदगी के बारे में कम ही बोलना पसंद करती हैं. अब उन्होंने खुलासा किया है कि पति साहिल से अलग होने का फैसला करना उनके लिए कितना मुश्किल था. यह अप्रैल में हुआ था जब उन्होंने अनाउंसमेंट की थी कि वो “कागज पर नहीं बल्कि जिंदगी में” अलग हो जाएंगे.
कृति कुल्हारी ने कहा है कि यह एक मुश्किल फैसला था क्योंकि शादी को खत्म करने में परिवारों को तोड़ना भी शामिल है. उन्होंनक नवभारत टाइम्स से खास बातचीत में कहा, “जहां आप किसी के साथ रहने का फैसला करते हैं, तो इसमें हर कोई एक साथ आता है (शादी में), परिवार और उनकी खुशी. प्यार का जश्न मनाया जाता है. दूसरी तरफ, जब जिसे आपने अपने हाथों से बनाया है, उसे तोड़ देते हैं तो परिवार टूट जाता हैं. यह बहुत मुश्किल फैसला है.”
उन्होंने आगे कहा, “तो मैंने सोचा कि अगर साथ आना मेरी पसंद थी, तो मुझे अलग होने का भी फैसला खुद लेना हो. इसमें समय लगा. आपको अपनी जिंदगी से कुछ चीजों को जाने देना होगा. मैं परिणामों के लिए तैयार था. इस तरह के फैसले आपको प्रभावित करते हैं, कभी-कभी, वे आपको तोड़ भी देते हैं. लेकिन, अंत में, आपको खुद को याद दिलाने की जरूरत है कि आपने वही किया जो आपको करना था और यह सही था.”
Also Read: सतीश कौशिक ने बताया- क्यों प्रेग्नेंट नीना गुप्ता से करना चाहते थे शादी
बता दें कि इस कपल ने इस साल की शुरुआत में अपने अलग होने की घोषणा की थी. उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “सभी को यह बताने के लिए एक सिंपल नोट कि मैंने और मेरे पति साहिल ने अलग होने का फैसला किया है. कागज पर नहीं, बल्कि जीवन में. एक निर्णय जो शायद “किसी के साथ रहने” के निर्णय से कठिन है, क्योंकि एक साथ आना हर उस व्यक्ति द्वारा मनाया जाता है जिसे आप प्यार करते हैं और परवाह करते हैं. मैं एक अच्छी जगह पर हूं और मुझे उम्मीद है कि मेरे जीवन में जो भी मायने रखता है वह भी है. इस पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. “
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










