VIDEO: किम शर्मा ने किया गजब का पोल डांस, लिएंडर पेस के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं एक्ट्रेस

बॉलीवुड की एक्ट्रेस किम शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. किम ने अपना लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया हैं, जिसमें वो पोल डांस करते हुए दिख रही हैं. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
Kim Sharma dance: बॉलीवुड की एक्ट्रेस किम शर्मा (Kim Sharma) इन दिनों टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. किम और लिएंडर की साथ में कुछ समय पहले गोवा में छुट्टियां मनाते हुए सोशल मीडिया पर तसवीरें वायरल हुई थी. इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पोल डांस करते हुए दिख रही है.
किम शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो फैंस के साथ शेयर किया हैं. वीडियो में किम गजब का पोल डांस करते हुए दिख रही है. बैकग्राउंड में फ्लोरिडा का जस्ट वन्स का सॉन्ग प्ले हो रहा है और वो शानदार तरीके से पोल डांस कर रही है. एक्ट्रेस ने शार्ट्स पहना हुआ है. हालांकि किम ने अपना कमेंट सेक्शन बंद कर रखा है.
https://www.instagram.com/p/CUMs829AYhN/
किम शर्मा के इस वीडियो पर फैंस लाइक्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. एक्ट्रेस फिल्मों से दूर है लेकिन अक्सर वो अपने इंस्टाग्राम पर तसवीरें और वीडियोज पोस्ट कर फैंस को अपडेट देती रहती है. कुछ समय पहले ही किम ने लिएंडर पेस के साथ बहुत ही प्यारी तसवीर पोस्ट की थी. इस तसवीर में लिएंडर बड़े प्यार से उन्हें देखते हुए नजर आए थे.
https://www.instagram.com/p/CTcQp-ri_MD/
लिएंडर और किम की ये तसवीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. हालांकि दोनों में से किसी ने भी अफने रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया, लेकिन फैंस ने कयास लगा लिया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है. गौरतलब है कि सबसे पहले दोनों की तसवीरें गोवा वेकेशन के दौरान इंटरनेट पर वायरल हुई थी.
Also Read: इस वजह से जब कपिल शर्मा पर नाराज हो गए थे अनु मलिक, कहा था- माफ नहीं कर सकता
गोवा वेकेशन की तसवीरों में किम शर्मा और लिएंडर पेस साथ मे खाना खाते हुए और रोमांटिक अंदाज में दिखे थे. बता दें कि किम को फिल्म ‘मोहब्बतें’ के लिए जाना जाता है. इस फिल्म की वजह से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी.
Also Read: इस वजह से जब कपिल शर्मा पर नाराज हो गए थे अनु मलिक, कहा था- माफ नहीं कर सकता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




