Vicky Katrina Photo: विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की तसवीर वायरल, एक्टर को प्यार से निहारती दिखी एक्ट्रेस

कैटरीना कैफ ने अपना 39वां बर्थडे मालदीव में अपने पति विक्की कौशल और अपने करीबी दोस्तों के साथ मनाया. विक्की ने लेटेस्ट फोटो पोस्ट किया है, जिससे फैंस नजरें नहीं हटा पा रहे.
Vicky Katrina Photo: कैटरीना कैफ का इस बार का जन्मदिन काफी स्पेशल औऱ खास रहा. कैट ने अपना 39वां बर्थडे मालदीव में अपने पति विक्की कौशल और अपने करीबी दोस्तों के साथ मनाया. इस दौरान एक्ट्रेस ने वहां से कई सारी तसवीरें पोस्ट की, लेकिन जिस फोटो का फैंस इंतजार कर रहे थे, वो सामने आ गई है. इस खूबसूरत फोटो में विक्की और कैट साथ में नजर आ रहे है.
कैटरीना कैफ औऱ विक्की कौशल की इस लेटेस्ट तसवीर से फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे. विक्की ने अपनी प्यारी वाइफ संग तसवीर पोस्ट की है. इसमें कपल याच पर साथ में बैठे दिख रहे है और किसी बात पर हंसते हुए नजर आ रहे है. दोनों व्हाइट आउटफिट में काफी कूल लग रहे है. कैट एक्टर को बड़े प्यार से देख रही है.
https://www.instagram.com/p/CgJBBNRPHhs/
इस तसवीर पर फराह खान ने कमेंट में लिखा, ब्लेस, नेहा धूपिया ने कमेंट में लाल रेड बनाया. एक अन्य यूजर ने लिखा, आपने दिल जीत लिया. एक और यूजर ने लिखा, आप दोनों एक साथ खूबसूरत लग रहे है. एक और ने लिखा, जिस तरह से कैट विक्की को देख रही है. एक और ने लिखा, टू क्यूट.
Also Read: Katrina Kaif Birthday Party Pics: कैटरीना कैफ ने समन्दर किनारे किया जमकर मस्ती, देखें ये वायरल तसवीरें
कैटरीना कैफ अपने बर्थडे के बाद से ही एक के बाद एक तसवीरें पोस्ट कर रही है. अपनी गर्ल गैंग के साथ वो कभी पोज देते हुए तो कभी समन्दर किनार चिल करते हुए एक्ट्रेस ने फोटोज पोस्ट की थी. बता दें कि विक्की कौशल के साथ शादी के बाद कैटरीना कैफ का ये पहला जन्मदिन था.
https://www.instagram.com/p/CgGoBhlPi21/
कैटरीना कैफ फोन बूथ को लेकर सुर्खियों में है. इस मूवी में उनका लुक देखने लायक है. इस हॉरर-कॉमेडी में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी है. ये सिनेमाघरों में 4 नवंबर को रिलीज होगी. इसके अलावा वो सलमान खान अभिनीत फिल्म-टाइगर 3 और विजय सेतुपति के साथ मेरी क्रिसमस में दिखेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




