ePaper

Karwa Chauth 2021 Aarti and Mantra: करवा चौथ के दिन करें इन आरती और मंत्रों का जाप, होगी हर मनोकामना पूरी

Updated at : 24 Oct 2021 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
Karwa Chauth 2021 Aarti and Mantra:  करवा चौथ के दिन करें इन आरती और मंत्रों का जाप, होगी हर मनोकामना पूरी

Karwa Chauth 2021 Aarti and Mantra: आज 24 अक्टूबर दिन रविवार है. आज सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर करवा माता का पूरे विधि-विधान से पूजन कर पति की दीर्घायु की कामना करेंगी. ऐसा माना जाता करवा माता की आरती के बिना व्रत अधूरी मानी जाती है. इसलिए पूजा की आखिरी समय में करवा माता की आरती जरूर करें...

विज्ञापन

आज 24 अक्टूबर दिन रविवार है. आज सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर करवा माता का पूरे विधि-विधान से पूजन कर पति की दीर्घायु की कामना करेंगी. इस दिन पूजन में करवा माता की आरती और मंत्रों का जाप करना चाहिए. ऐसा करने से व्रत पूर्ण होता है और करवा माता सभी मनोकामनाओं को पूरा करती है. ऐसा माना जाता करवा माता की आरती के बिना व्रत अधूरी मानी जाती है. इसलिए पूजा की आखिरी समय में करवा माता की आरती जरूर करें…

करवा चौथ की आरती

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया।

सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।

यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।।

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।

दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।।

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।

गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।

व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।।

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त

चतुर्थी तिथि प्रारंभ- 24 अक्टूबर सुबह 3 बजकर 1 मिनट से

चतुर्थी तिथि समाप्त- 25 अक्टूबर सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola