ePaper

Kartik Purnima 2021 Upay: कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये काम, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Updated at : 17 Nov 2021 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
Kartik Purnima 2021 Upay: कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये काम, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Kartik Purnima 2021 Upay: कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दीप दान करना शुभ और पुण्य प्रदान करने वाला माना गया है. इस साल कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर शुक्रवार को पड़ रही है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ और व्रत आदि करने के साथ-साथ कुछ उपाय अपनाकर भी भगवान की कृपा पा सकते हैं.

विज्ञापन

Kartik Purnima 2021 Upay: कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये काम, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Kartik Purnima 2021: इस साल कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर शुक्रवार को पड़ रही है. इस दिन को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा गया है. मान्यता है कि इसी दिन भोलेनाथ ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया, जिसकी खुशी में देवताओं ने दीप जलाकर खुशियां मनाई. तब से इसे देव दिवाली भी कहा जाता है.

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

सभी पूर्णिमाओं में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है. इस दिन स्नान और दीप दान करना शुभ और पुण्य प्रदान करने वाला माना गया है. यही कारण है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन बड़ी संख्या में लोग पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य कार्य करते हैं. इस दिन पूजा, हवन, जप और तप का भी विशेष महत्व है.

कहते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ और व्रत (Kartik Purnima Vrat) आदि करने के साथ-साथ कुछ उपाय अपनाकर भी भगवान की कृपा पा सकते हैं. आइए जानते हैं उन कार्यों के बारे में-

कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूर करें दान

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा-यमुना में कुशा स्नान करना चाहिए. हाथ में कुशा लेकर पवित्र नदी में स्नान कर दान अवश्य करें. ऐसा करने से जहां हर तरह के रोगों से मुक्ति मिलती है. वहीं, घर में सौभाग्य का आगमन होता है.

तुलसी पूजन का है विशेष महत्व

पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की बूजा का जाती है और भगवान विष्णु को तुलसी अतिप्रिय है. इसलिए पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजन करना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का आगमन होता है.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें त्रिपुरारी शिव का पूजन

कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरारी शिव का पूजन किया जाता है. इस दिन शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद और गंगा जल का पंचामृत चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. और सभी मनोकानाएं पूर्ण करते हैं.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान करना होता है बेहद शुभ

कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन देव दीपावली भी होती है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी नदी या सरोवर के किनारे दीपदान अवश्य करना चाहिए.

कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत – 18 नवम्बर 2021, दोपहर 12:00 बजे

कार्तिक पूर्णिमा तिथि खत्म – नवम्बर 19, 2021, 02:26 बजे

कार्तिक पूर्णिमा चंद्रमा निकलने का समय – 17:28:24

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola