कार्तिक आर्यन ने किया ‘डरावनी घटना’ का जिक्र, जब एक फीमेल फैन ने किया था एक्टर संग शादी का दावा

Updated:
विज्ञापन

Kartik Aaryan Net Worth

कार्तिक आर्यन ने कहा, “एक उदाहरण है जब एक लड़की ने एक फोटो फ्रेम लेकर आई जिसमें हमदोनों की एक शादीशुदा जोड़े के दिखाया गया था. वह इसे लेकर मेरे घर के नीचे खड़ी हो गई और दावा किया कि हम दोनों शादीशुदा हैं. मुझे इसके बारे में बहुत बाद में पता चला. वह थोड़ा डरावना था.

विज्ञापन

कार्तिक आर्यन की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग है और फीमेल फैन के बीच उनकी खासा लोकप्रियता है. हाल ही में एक्टर ने एक घटना का जिक्र किया है जब एक प्रशंसक ने दावा किया था कि उनदोनों की शादी हो गई है. एक नए इंटरव्यू में कार्तिक ने खुलासा किया कि,कैसे एक लड़की उनकी एक फ्रेम की हुई तस्वीर लेकर आई और उनके घर के बाहर खड़ी हो गई.

विज्ञापन

कार्तिक आर्यन ने किया घटना का जिक्र

न्यूज 18 से बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा, “एक उदाहरण है जब एक लड़की ने एक फोटो फ्रेम लेकर आई जिसमें हमदोनों की एक शादीशुदा जोड़े के दिखाया गया था. वह इसे लेकर मेरे घर के नीचे खड़ी हो गई और दावा किया कि हम दोनों शादीशुदा हैं. मुझे इसके बारे में बहुत बाद में पता चला. वह थोड़ा डरावना था. मैंने कहा, ‘क्या हो क्या रहा है (हंसते हुए)?’

कटआउट की क्या जरूरत थी?

बता दें कि, कार्तिक आर्यन अक्सर फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाते और उनसे बातें करते नजर आते हैं. हाल ही में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त का मुंबई हवाई अड्डे पर कार्तिक के कट-आउट के साथ वेलकम किया था. एक पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम पर उसी की एक क्लिप साझा की और कार्तिक ने अपने अकाउंट से इसे फिर से पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “मुझे ही बुलाया लिया होता, कटआउट की क्या जरूरत थी.” इस वीडियो पर फैंस ने जमकर कमेंट किया था.

फ्रेडी के बारे में कही ये बात

अपनी आनेवाली फिल्म फ्रेडी के बारे में बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा, “मुझे इस बात की चिंता नहीं थी कि दर्शक मेरी भूमिका पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे. वे बहुत चतुर हैं. हमने फिल्म से एक मिनी क्लिप जारी की थी जो लगभग 45 सेकंड से एक मिनट लंबी थी, लेकिन उन्होंने इसमें से छोटी-छोटी चीजें उठाईं और वास्तव में उनका आनंद लिया. मुझे खुशी हुई कि उन्होंने उन बातों पर ध्यान दिया क्योंकि मैं भी फिल्मों को एक दर्शक की तरह देखता हूं. मुझे भी चौंकना और रोमांचित होना पसंद है. मैंने इसे अपनी फिल्मोग्राफी के लिए एक बढ़िया अतिरिक्त के रूप में देखा.”

Also Read: मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी से अर्जुन कपूर ने किया इनकार, पोस्ट शेयर कर कह दी ये बड़ी बात
कार्तिक आर्यन की आनेवाली फिल्में 

कार्तिक अलाया एफ के साथ एकता कपूर प्रोडक्शन की फिल्म फ्रेडी में नजर आएंगे. फ्रेडी 2 दिसंबर से डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम करने के लिए पूरी तरह तैयार है. शशांक घोष द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक थ्रिलर है जो कार्तिक को कभी न देखी गई भूमिका में दिखाती है. कार्तिक की पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं जिसमें कृति सनोन के साथ फिल्म शहजादा भी है. उनके पास कियारा आडवाणी के साथ म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म सत्यप्रेम की कथा भी है. यह फिल्म 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola