ePaper

Taimur Ali Khan बनें शेफ, कुकीज के जरिए फैमिली को दिखाने की कोशिश करते दिखे Kareena Kapoor Khan के लाडले

Updated at : 16 Mar 2021 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
Taimur Ali Khan बनें शेफ, कुकीज के जरिए फैमिली को दिखाने की कोशिश करते दिखे Kareena Kapoor Khan के लाडले

Taimur Ali Khan become chef, Kareena Kapoor Khan new born baby: एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली इन दिनों शेफ बन गए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने फैमिली को कुकीज के जरीए बेकिंग ट्रे में दिखाने की कोशिश कर रहे हैं. तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है. हाल ही में तैमूर बड़े भाई बने हैं. वहीं अब उनकी एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

विज्ञापन

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली इन दिनों शेफ बन गए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने फैमिली को कुकीज के जरीए बेकिंग ट्रे में दिखाने की कोशिश कर रहे हैं. तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है. हाल ही में तैमूर बड़े भाई बने हैं. वहीं अब उनकी एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

https://www.instagram.com/p/CMeBJAnJUWx/?utm_source=ig_embed

करीना ने तस्वीर को दिया है ये कैप्शन

इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए करीना ने लिखा, ‘एक ही फ्रेम में मेरे लड़के. वैसे काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं.’ करीना ने इसके साथ #ChefTim #FavouriteBoys हैशटैग्स इस्तेमाल किए हैं. बेबो ने दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में तैमूर कुकीज के साथ ट्रे लेकर खड़े हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में तैमूर की कुकीज दिखाई दे रहा है. करीना के इस पोस्ट पर तैमूर की बुआ सबा ने कमेंट किया है. उन्होंने लिखा, ‘माशाल्लाह लव यू ऑल. एंज्वॉय करो.’ करीना ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरे मैन एक ही फ्रेम में. बहुत अच्छे लग रहे हैं, वाकई में। शेफ टिम और मेरे फेवरेट ब्वॉयज।’ इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं महज कुछ ही घंटों में इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

https://www.instagram.com/p/CLQwYfEJt24/

हाल ही में करीना के छोटे बेटे की झलक वायरल हुई थी सोशल मीडिया पर

एक्‍ट्रेस करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं. 21 फरवरी को एक बेटे को जन्म दिया. करीना को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुछ दिनों पहले करीना कपूर ने अपने छोटे बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. हालांकि अभी तक करीना कपूर ने बेटे का नाम रिवील नहीं किया है. वहीं फैंस तैमूर के छोटे बेटे के नाम को लेकर काफी उत्सुक हैं.

https://www.instagram.com/p/CMJS2zrl5Yb/

पिता के साथ किसानी कर चुके हैं तैमूर

तैमूर की नई नई एक्टिविटी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है. तैमूर के पैरेंट्स ही उनके बारे में बताते हुए तस्वीरें अपेडट करते हैं. कुछ दिन पहले सैफ अली खान के साथ तैमूर किसानी करते दिखे थे.

https://www.instagram.com/p/CHSQJ7gh7uD/?utm_source=ig_embed

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola