ePaper

फिल्में नहीं देखेंगे तो...एंटरटेनमेंट कैसे होगा, बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर करीना कपूर का आया रिएक्शन

Updated at : 24 Jan 2023 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
फिल्में नहीं देखेंगे तो...एंटरटेनमेंट कैसे होगा, बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर करीना कपूर का आया रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है. अब एक्ट्रेस ने बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर खुलकर बातचीत की है. उन्होंने कहा कि दर्शक फिल्में नहीं देखेंगे तो उनका एंटरटेनमेंट कैसे होगा.

विज्ञापन
undefined

करीना कपूर अपने अच्छे लुक्स और जबरदस्त एक्टिंग के कारण बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं.

undefined

हाल ही में, करीना कपूर खान ने बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर बातचीत की. उन्होंने कहा कि अगर फिल्में नहीं होंगी तो लोगों का मनोरंजन कैसे होगा. पिछले साल लाल सिंह चड्ढा, लाइगर, ब्रह्मास्त्र और रक्षा बंधन जैसी कई फिल्मों की रिलीज से पहले ही ‘#बॉयकॉट बॉलीवुड’ ट्रेंड शुरू हो गया था.

undefined

इस बारे में बात करते हुए करीना ने कहा, ‘मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं. अगर ऐसा होता है, तो हम मनोरंजन कैसे करेंगे, आपके जीवन में आनंद और खुशी कैसे होगी, जो मुझे लगता है कि हर किसी को चाहिए. अगर फिल्म्स नहीं होगी तो एंटरटेनमेंट कैसा होगा.’

undefined

बता दें कि करीना कपूर खान और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के दौरान, ट्विटर यूजर्स ने हैशटैग #BoycottLaalSingh Chaddha ट्रेंड करना शुरू कर दिया, लोगों से फिल्म न देखने के लिए कहा. शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पठान के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है.

undefined

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना के पास कई प्रोजेक्ट हैं. वह अगली बार सुजॉय घोष की थ्रिलर में दिखाई देंगी, जो द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स पर आधारित है. फिल्म में विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी हैं. इसके अलावा उनके पास निर्देशक हंसल मेहता की अगली अनटाइटल्ड फिल्म भी है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola