करीना कपूर ने बेटे का नाम 'तैमूर' रखने पर तोड़ी चुप्पी, Jaane Jaan एक्ट्रेस बोलीं- इसका किसी भी चीज या किसी...

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Sep 2023 8:55 AM

विज्ञापन

करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी रचाई. साल 2016 में कपल ने अपने पहले बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने तैमूर रखा. इस नाम को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ था. अब इसपर करीना ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ी बात कह दी है.

विज्ञापन

करीना कपूर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जाने जान को लेकर चर्चा में हैं. करीना इस फिल्म के जरिए ओटीटी पर डेब्यू करने वाली है. सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित जाने जान नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म का पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसमें वो काफी अलग अंदाज में नजर आई थी. बेबो फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई और इस बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने बेटे तैमूर के नाम को लेकर चर्चा की. सोशल मीडिया पर करीना को अपने बच्चे का नाम ‘तैमूर’ रखने की वजह से काफी ट्रोल किया गया था. सालों बाद एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात की.

करीना कपूर खान ने तैमूर नाम को लेकर की बात

करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी रचाई. साल 2016 में कपल ने अपने पहले बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने तैमूर रखा. हाल ही में द इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू में बेबो ने अपने पहले बच्चे, तैमूर के नाम विवाद पर बात की. सोशल मीडिया पर लोगों ने नवजात शिशु और करीना और सैफ को उसका नाम ‘तैमूर’ रखने के लिए ट्रोल किया था. एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम तैमूर क्यों रखा. करीना ने बताया कि उनके बेटे के नाम का मतलब ‘आयरन मैन’ है. एक्ट्रेस ने बताया कि तैमूर उनके पति सैफ के पहले दोस्त का नाम था.

https://www.instagram.com/p/Ct_Xl15IVVl/?hl=en

करीना कपूर- सैफ अली खान ने क्यों रखा अपने बेटे का नाम तैमूर

करीना कपूर ने कहा, “जब हम नाम के साथ आए… सैफ ने कहा… वह एक पड़ोसी मित्र के साथ बड़ा हुआ, और उसे हमेशा अपना नाम पसंद आया और उसका नाम तैमूर था. उसने कहा ‘आप जानते हैं, अगर मेरा कोई बेटा हुआ, तो वह मेरा पहला दोस्त होगा. मैं उसका नाम ‘तैमूर’ रखना चाहूंगा, और ठीक इसी तरह से ‘तैमूर’ नाम रखा गया, क्योंकि वह सैफ का पहला दोस्त था जब वह यहां शहर में रह रहा था.” एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि, “इसका किसी भी चीज या किसी से कोई लेना-देना या समानता नहीं है. यह एक ही नाम भी नहीं है. जब ऐसा हुआ तो मैं थोड़ा सदमे में आ गई थी.

https://www.instagram.com/p/CpezWi5IZk7/?img_index=1

अस्पताल में करीना कपूर रो रही थी

आगे करीना कपूर ने कहा, मुझे लगता है कि हमारे मजबूत, लचीले और चुप रहने के कारण, मुझे लगता है कि यह एक तरह से ख़त्म हो गया है. करीना ने ये भी बताया कि अस्पताल में वो रो रही थी क्योंकि उनके बेटे को नाम की वजह से सोशल मीडिया पर बुरा-भला कहा जा रहा था. इस फीलिंग के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि किसी मां या किसी बच्चे को इससे गुजरना पड़ा होगा. इसका कारण क्या था. मैं अभी भी इसे समझ नहीं पाई हूं, क्योंकि किसी को भी ठेस पहुंचाना नहीं था. मुझे लगता है कि हमें बोलने की आजादी है, हम जो करना चाहते हैं उसकी आजादी है, कम से कम सैफ और मैं दोनों इस पर दृढ़ता से विश्वास करते हैं.”

Also Read: Pushpa 2: बॉक्स ऑफिस पर होगी ‘सिंघम अगेन’ और ‘पुष्पा 2’ की टक्कर, जानें कब रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म

करीना कपूर के आनेवाले प्रोजेक्ट

करीना कपूर की अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो प्रसिद्ध सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित जाने जान साल 2017 में रिलीज हुई कोरियाई थ्रिलर द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स का आधिकारिक रूपांतरण माना जा रहा है. इसके अलावा वो आगामी क्राइम थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स में नजर आएगी. वहीं, करीना आगामी मल्टी-स्टारर द क्रू की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ तब्बू, दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन भी हैं. वहीं, पिछली बार एक्ट्रेस ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आई थी. इसकी असफलता को लेकर उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, “मैं ईमानदारी से महसूस करती हूं कि यह एक अद्भुत फिल्म है. मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनने पर वाकई गर्व है. मुझे लगता है कि आमिर वास्तव में प्रतिष्ठित हैं और वह बॉलीवुड में एक प्रतिभाशाली दिमाग हैं और जिस तरह से उन्होंने इसे इतने प्यार और जुनून के साथ किया, यह एक ऐसी फिल्म है जिसे आप 20 साल बाद देखेंगे, तो आपको गर्व महसूस होगा. मुझे लगता है कि यह एक अलग समय था.

Also Read: Gadar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का जलवा बरकरार, जानें ‘गदर 2’ का 31वें दिन का कलेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola