Kapil Sharma Video: कपिल शर्मा ने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान वाइफ गिन्नी चतरथ से मांगी मांफी, देखें VIDEO
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2022 1:40 PM
स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा का एक वीडियो इन-दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कपिल अपनी वाइफ गिन्नी चतरथ का मजाक उड़ाते देखें जा सकते हैं. हालांकि बाद में उन्होंने गिन्नी से मांफी भी मांग ली.
स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा इन-दिनों कनाडा में लाइव कॉमेडी शो कर रहे हैं. उनके साथ द कपिल शर्मा शो की पूरी टीम है. इवेंट के दौरान कपिल पत्नी गिन्नी चतरथ से माफी मांगते हुए नजर आए. कॉमेडियन ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं फैंस कमेंट बॉक्स में कॉमेडियन के जमकर मजे ले रहे हैं.
कपिल शर्मा की ओर से शेयर किए गए सेल्फी वीडियो में, ढेर सारे ऑडियंस देखने को मिल रहे हैं. सभी कपिल-कपिल चिल्ला रहे हैं. कपिल ने दर्शकों को अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया, और फिर अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ को संबोधित किया. उन्होंने कहा, “गिन्नी, तू मेरी कभी नहीं सुनती, देख कितने लोग मुझे सुन आए हैं. वो भी टिकट खार्च के”. बाद में कपिल जोर-जोर से हंसने लगते हैं.
https://www.instagram.com/p/CfVjpuOFvyn/
कपिल ने इस मजेदार वीडियो को एक खास कैप्शन के साथ पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “माफ करें (मुस्कुराता हुआ चेहरा इमोजी के साथ) @ginnichatrath #kslive # kslive2022.” गिन्नी ने अभी तक उनके बारे में अपने पति के मजाक पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. हालांकि फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने मजाक में कहा, “अभी सुनलेगी कपिल पाजी..वपस आओ अभी”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”भाई वो आपकी बीवी है…उनका हक बनता है अपने पति की ना सुनने का”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”गिन्नी सुने ना सुने मैं आपकी जरूर सुनुंगा”.
Also Read: टाइगर श्रॉफ ने पापा जैकी संग वैनिटी वैन में दिया पोज, VIDEO शेयर कर कहा- डैडी संग बने रहने की कोशिश…
कपिल अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने आगामी शो कपिल शर्मा लाइव के लिए इन-दिनों विदेश में है. वहां से एक्टर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं. द कपिल शर्मा शो में उनके साथ दौरे पर कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर, राजीव ठाकुर और कीकू शारदा भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










