कंगना रनौत को मिल गया उनका हमसफर, मिस्ट्री मैन का हाथ थामे आई नजर, फैंस बोले- ऋतिक रोशन जैसा बॉयफ्रेंड...
कंगना रनौत को मुंबई में एक विदेशी व्यक्ति के साथ हाथ मिलाते हुए देखा गया. इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट ने सैलून से बाहर निकलते हुए कपल की तसवीर पोस्ट की. जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी. एक फैन ने पूछा क्या सच में ये आपका बॉयफ्रेंड है.
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी बेबाक अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. एक्ट्रेस किसी भी मुद्दे पर बोलने से पहले सोचती नहीं है. अब कंगना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसमें अभिनेत्री को किसी मिस्ट्री मैन संग स्पॉट किया जा रहा है. दोनों एक दूसरे का हाथ थामकर सैलून से बाहर निकलते हुए पैपराजी को देखकर मुस्कुरा रहे हैं. फोटो में कंगना ने प्रिंटेड ब्लू ड्रेस और बेज रंग की चप्पल पहनी हुई है. उन्होंने धूप का चश्मा भी लगाया हुआ है. वहीं हैंडसम हंक ने मैचिंग टी-शर्ट, पैंट और जूते के नीचे काली शर्ट पहनी थी.
मिस्ट्री मैन संग स्पॉट हुआ कंगना रनौत
कंगना रनौत को मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट करने से फैंस की एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गई. सभी ये अटकलें लगाने लगे कि क्या तेजस अभिनेत्री को भी उनका परफेक्ट पार्टनर मिल गया है. एक शख्स ने पूछा, ”उनका बॉयफ्रेंड कौन है.. क्या ये वही है, जो कंगना के सारे नखरे उठाएगा और उन्हें खुश रखेगा, सो हैप्पी फॉर यू?” एक दूसरे यूजर ने कहा, “वे एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं…विदेशी बॉयफ्रेंड एक्ट्रस ने चुना है, कब कर रही हैं शादी.” एक इंस्टाग्राम यूजर ने कहा, ”वह बहुत सुंदर लग रही हैं… दोनों कपल एक दूसरे के लिए बिल्कुल परफेक्ट है…आज की सबसे अच्छी बात… ऋतिक रोशन जैसा दिखने वाला कोई मिल गया है.”
https://www.instagram.com/p/C2ATAOjttYy/
कंगना ने शादी के बारे में बात की थी
पिछले साल न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कंगना ने अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, “हर चीज का एक समय होता है और अगर वह समय मेरी जिंदगी में आना है तो आएगा. मैं शादी करना चाहती हूं और अपना परिवार बसाना चाहती हूं… लेकिन, सही समय पर ऐसा होगा.” 2021 में, भी एक्ट्रेस ने कहा था, “मैं निश्चित रूप से शादी करना चाहती हूं और बच्चे पैदा करना चाहती हूं. मैं खुद को पांच साल बाद एक मां और एक पत्नी के रूप में देखती हूं…प्यार में ऐसी कोई जगह नहीं होती लेकिन हां , एक तरह से. चलिए आगे बढ़ते हैं. आपको पता चल जाएगा. बहुत जल्द.”
Also Read: Kangana Ranaut ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा रही तो…
कंगना रनौत का वर्कफ्रंट
इस बीच, कंगना ‘इमरजेंसी’ नामक अपकमिंग पीरियड ड्रामा फिल्म में अभिनय करने के लिए तैयार हैं, जो उनके निर्देशन की पहली फिल्म भी है क्योंकि वह फिल्म की एकल निर्देशक की भूमिका निभा रही हैं. इस प्रोजेक्ट में, अभिनेत्री ने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है, जो बहुमुखी अभिनेत्री के लिए एक महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण भूमिका है. यह फिल्म भारतीय इतिहास में आपातकाल के दौर की घटनाओं पर प्रकाश डालती है. इसके अलावा, वह एक आगामी अखिल भारतीय मनोवैज्ञानिक थ्रिलर में अभिनेता आर माधवन के साथ पुनर्मिलन की तैयारी कर रही हैं. विजय द्वारा निर्देशित, जिन्होंने फिल्म थलाइवी का भी निर्देशन किया था, बहुप्रतीक्षित थ्रिलर हिंदी और तमिल में द्विभाषी रिलीज के लिए तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










