कंगना रनौत ने अक्षय कुमार की फिल्म Selfiee को बताया 'फ्लॉप', इस वजह से करण जौहर को किया ट्रोल, पोस्ट वायरल

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Feb 2023 2:05 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. कंगना रनौत ने सेल्फी को लेकर बड़ी बात कह दी है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इस फ्लॉप बता दिया है. साथ ही करण जौहर को भी ट्रोल किया है.

विज्ञापन

Kangana Ranaut On Selfiee: अक्षय कुमार की इस साल की पहली फिल्म ‘सेल्फी’ रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से कुछ अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा. पिछले साल खिलाड़ी कुमार की रिलीज हुई सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी. वहीं, सेल्फी का खराब प्रदर्शन जरूर मकेर्स की नींद उड़ा देगा. इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सेल्फी पर निशाना साधते हुए इसे ‘फ्लॉप’ बता दिया.

कंगना रनौत ने सेल्फी का उड़ाया मजाक

कंगना रनौत अपनी बयानों को लेकर चर्चा में रहती है. कंगना फिल्मों का रिव्यू देने से भी पीछे नहीं हटते. अब उन्होंने सेल्फी पर भी राय व्यक्त की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, करण जौहर की फिल्म सेल्फी ने पहले दिन बमुश्किल 10 लाख की कमाई की है. मैंने एक भी ट्रेड या मीडियाकर्मी को इसके बारे में बात करते हुए नहीं देखता हूं, जिस तरह से वे मुझे परेशान करते हैं उसका मजाक उड़ाना या धमकाना भूल जाओ.

undefined
करण जौहर को किया ट्रोल

कंगना रनौत ने अगले पोस्ट में एक आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा, कंगना रनौत का मेल वर्जन. मैं सेल्फी के फ्लॉप होने के बारे में न्यूज ढूंढ रही थी, मैंने पाया कि सभी न्यूज मेरे बारे में है, ये भी मेरी ही गलती है. साथ ही लिखा, वाह भाई करण जौहर वाह. बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओपनिंग डे पर मूवी ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया है.

https://www.instagram.com/p/Cn1-J3qoNpD/?hl=en सेल्फी हुई ऑनलाइन लीक

सेल्फी रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है. कथित तौर पर, यह पाइरेसी दिग्गजों द्वारा ऑनलाइन लीक किया गया है और फिल्मीजिला, मूवीरुलेज आदि जैसी विभिन्न टोरेंट साइटों पर एचडी प्रिंट में मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. इस बीच, यह स्पष्ट है कि पायरेसी के खिलाफ कड़े कदम उठाने के बावजूद, पायरेसी पर अंकुश लगाने के मनोरंजन उद्योग के प्रयास व्यर्थ जा रहे हैं.

Also Read: Selfiee BO Collection Day 1:अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी का ओपनिंग डे पर निकला दम, शहजादा से भी कम हुआ कलेक्शन!
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola