ePaper

Kamal Haasan: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए कमल हासन, तबीयत बिगड़ने के बाद किया गया था हॉस्पिटल में भर्ती

Updated at : 24 Nov 2022 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
Kamal Haasan: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए कमल हासन, तबीयत बिगड़ने के बाद किया गया था हॉस्पिटल में भर्ती

कमल हासन की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें श्री रामचंद्र मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था. अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो एक्टर को डिस्चार्ज कर दिया गया है.

विज्ञापन

Kamal Haasan Hospitalised: वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले की हालत गंभीर है और वो इस समय वेंटिलेटर पर है. इस बीच साउथ इंडस्ट्री से एक खबर आ रही है कि एक्टर कमल हासन की तबीयत ठीक नहीं थी और इस कारण उन्हें श्री रामचंद्र मेडिकल सेंटर (SRMC) में भर्ती कराया गया. अब लेटेस्ट अपडेट आ रहा है कि एक्टर को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

कमल हासन अस्पताल में भर्ती

कमल हासन के हेल्थ को लेकर एएनआई ने ट्वीट किया था कि, कमल हासन को बुखार की शिकायत के बाद कल रात चेन्नई के श्री रामचंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. टीम के अनुसार, अभिनेता को दो दिन आराम करने की सलाह दी गई है.

फिल्म निर्माता के. विश्वनाथ के साथ कमल ने शेयर की थी तसवीर

कमल हासन ने हाल ही में फिल्म निर्माता के. विश्वनाथ के साथ अपनी मुलाकात की तसवीर फैंस के संग शेयर किया था. तसवीर के साथ उन्होंने कैप्शन में किया, मास्टर के. विश्वनाथ सर से उनके घर पर मिले. बहुत सारा सम्मान. बता दें कि दोनों ने साथ में तीन फिल्मों सागर संगमम, स्वाति मुथ्यम और सुभा संकल्पम में काम किया था.

Also Read: Vikram Gokhale: वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले की मौत की खबर को बेटी ने बताया झूठा, बोलीं- दुआ कीजिए

कमल हासन की आने वाली फिल्म

इन दिनों कमल हासन अपनी आगामी तमिल फिल्म मैगनम ओपस की शूटिंग में व्यस्त है. इसके अलावा इंडियन 2 को लेकर भी वो चर्चा में है. इसमें उनके अलावा सिद्धार्थ, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, बॉबी सिम्हा और प्रिया भवानी शंकर अहम किरदार में है. कमल हासन, फिल्म निर्माता मणिरत्नम की फिल्म से भी जुड़ने जा रहे है.

फिल्म ‘कांतारा’ को देखकर क्या बोले कमल हसन ?

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ की हर किसी ने तारीफ की. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. कुछ समय पहले सुपरस्टार कमल हसन ने भी फिल्म की सराहना की हैं. उन्होंने कांतारा देखी और फिल्म की तारीफों के जमकर पुल बांधे. उन्हें फिल्म इतनी अपीलिंग लगी कि उन्होंने ऋषभ शेट्टी को फोन किया और कहा कि इस तरह की कहानी बहुत प्रेरणादायक है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola