ePaper

Kajal Aggarwal Wedding : काजल अग्रवाल ने लगाई अपने हाथों में महबूब की मेहंदी, सोशल मीडिया पर Viral होने लगी मेहंदी सेरेमनी की Photos

Updated at : 29 Oct 2020 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
Kajal Aggarwal Wedding : काजल अग्रवाल ने लगाई अपने हाथों में महबूब की मेहंदी, सोशल मीडिया पर Viral होने लगी मेहंदी सेरेमनी की Photos

Kajal Aggarwal Wedding, Kajal Aggarwal Mehndi Ceremoney Photos, Kajal Aggarwal News: काजल अग्रवाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर शेयर की है. काजल अग्रवाल की इन खूबसूरत तस्वीरों पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. एक फैन ने काजल अग्रवाल की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'मैं सदके जावां' , तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'मेरे गज्जू कज्जू शादी कर रहे हैं ......'

विज्ञापन

काजल अग्रवाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर शेयर की है. काजल अग्रवाल की इन खूबसूरत तस्वीरों पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. एक फैन ने काजल अग्रवाल की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘मैं सदके जावां’ , तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, ‘मेरे गज्जू कज्जू शादी कर रहे हैं ……’

https://www.instagram.com/p/CG6IGPqHkMh/?utm_source=ig_embed

कुछ दिनों पहले ही काजल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी के बारे में एलान किया था. काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर शादी के बारे में बताते हुए लिखा है , ‘मैंने हां कह दिया है. मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैंने गौतम किचलू के साथ शादी करने का फैसला ले लिया है. 30 अक्टूबर 2020 को मुंबई में हम एक छोटे समारोह में अपने परिवारों की मौजूदगी के बीच शादी करने वाले हैं. इस महामारी ने हमारे उत्साह को कम कर दिया है.

लेकिन हम एक साथ नई जिंदगी शुरू करने को लेकर बेहद रोमांचक हैं और हम जानते हैं कि आप भी हमारी खुशी में इतने ही खुश होंगे। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया. हम जिंदगी के इस ने सफर पर आपके आशीर्वाद के प्रार्थी हैं. मैं अपने दर्शकों का मनोरंजन हमेशा की तरह करती रहूंगी. अब एक नए मकसद और मतलक के साथ. आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया.’

इनसे करने जा रही काजल शादी

खबरों की मानें तो काजल की शादी गौतम किचलू नाम के बिजनेसमैन से होने वाली है. वो इंटीरियर डिजाइन और होम डेकोर कंपनी चलाते हैं. गौतम किचलू और काजल अग्रवाल की मुलाकात कैसे हुई इस बारे में अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है. लेकिन बताया जा रहा है कि ये अरेंज्ड कम लव मैरिज है.

अपनी पोस्ट से काजल ने किया था कुछ यूं इशारा

बीते दिनों काजल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से शादी के बारे में इशारा किया था. उन्हें एक हर्ट की फोटो साझा किया था. सामने नहीं आ पाई है. लेकिन बताया जा रहा है कि ये अरेंज्ड कम लव मैरिज है.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola