Junior Mehmood: रुला गए दुनिया को हंसाने वाले जूनियर महमूद, कैंसर से जंग लड़ने के बाद दुनिया को कहा अलविदा

Updated:
विज्ञापन
Junior Mehmood: रुला गए दुनिया को हंसाने वाले जूनियर महमूद, कैंसर से जंग लड़ने के बाद दुनिया को कहा अलविदा

Junior Mehmood: दिग्गज अभिनेता जूनियर महमूद का आज मुंबई में निधन हो गया है. वह पेट के कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था. महमूद के नाम से मशहूर नईम अली ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर की थी.

विज्ञापन
undefined

जूनियर महमूद के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता नईम सैय्यद का पेट के कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद शुक्रवार को मुंबई के खार स्थित उनके घर पर निधन हो गया. उन्होंने महज 67 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

undefined

अभिनेता के परिवार ने एक बयान में उनके निधन की पुष्टि की. बयान में कहा गया, “जूनियर महमूद का उनके आवास पर सुबह 2:15 बजे निधन हो गया. वह पेट के कैंसर से पीड़ित थे. उनकी शाश्वत आत्मा को शांति मिले.”

undefined

जूनियर महमूद के बेटे हसनैन ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ”हमें उनके चौथे चरण के पेट के कैंसर के बारे में 18 दिन पहले ही पता चला था. हम उन्हें टाटा मेमोरियल अस्पताल ले गए.

undefined

वहां के डीन ने बताया कि इस स्तर पर उपचार और कीमोथेरेपी बहुत दर्दनाक होगी. अस्पताल ने सुझाव दिया था कि हम घर पर ही उनकी देखभाल करें.” जूनियर महमूद के परिवार में उनकी पत्नी लता और दो बेटे हैं.

undefined

जूनियर महमूद हाल ही में अपने सह-कलाकारों जीतेंद्र और सचिन पिलगांवकर से मिलने की अपनी ‘आखिरी’ इच्छा को लेकर खबरों में थे, जिन्होंने उनकी इच्छा पूरी भी की और उनसे मुलाकात की कई तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो गईं. इससे पहले उनकी हालत के बारे में पता चलते ही जॉनी लीवर उनसे मिलने पहुंचे.

undefined

हाल ही में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने महमूद की इच्छा को फैन्स के साथ शेयर किया था. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”जूनियर महमूद अपने समय के पहले चाइल्ड स्टार थे. अस्पताल में उनका स्टेज 4 कैंसर का इलाज चल रहा है. उन्होंने जितेंद्र से मिलने की इच्छा जताई है. उन्होंने उनके साथ कई फिल्मों में काम भी किया है. वह चाहते हैं कि उनके बचपन के दोस्त सचिन पिलगांवकर भी उनसे मिलें. मैं जितेंद्र और सचिन सर से उनकी इच्छा पूरी करने का अनुरोध करता हूं.’ ये उनकी आखिरी इच्छा हो सकती है. पोस्ट के वायरल होने के तुरंत बाद सचिन की बेटी श्रिया ने कहा कि उनके पिता लगातार संपर्क में हैं और उनसे मुलाकात भी कर चुकी हैं.

undefined

जूनियर महमूद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में मोहब्बत जिंदगी है (1966) से की. उन्होंने नौनिहाल, कारवां, हाथी मेरे साथी, मेरा नाम जोकर, सुहाग रात, ब्रह्मचारी, कटी पतंग, हरे रामा हरे कृष्णा, गीत गाता चल, इमानदार, बाप नंबरी बेटा दस नंबरी, आज का अर्जुन, गुरुदेव जैसी फिल्मों में अभिनय किया.

undefined

अभिनेता ने ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ और ‘एक रिश्ता साझेदारी का’ जैसे शो में कुछ समय के लिए टेलीविजन पर काम किया था. उन्होंने कई मराठी फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया.

undefined

1968 की फिल्म सुहाग रात में स्क्रीन स्पेस साझा करने के बाद दिवंगत कॉमेडी आइकन महमूद द्वारा नईम सैय्यद को स्क्रीन नाम जूनियर महमूद दिया गया था. अभिनेता का अंतिम संस्कार आज सांताक्रूज़ कब्रिस्तान में होगा.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola