Jio ने वैलेंटाइन डे पर लिये Airtel के मजे, मिला माकूल जवाब… आप भी देखें

Jio vs Airtel – रिलायंस जियो ने वैलेंटाइन्स डे के दिन सोशल मीडिया पर एयरटेल यूजर्स (Airtel Users) के लिए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (X) पर एक मैसेज पोस्ट किया. जियो ने इस मैसेज में एयरटेल यूजर्स को…
Jio vs Airtel Valentine’s Day Prank : भारत समेत दुनिया भर में 14 फरवरी को प्यार का त्योहार वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) मनाया गया. इस दिन देश के टेलीकॉम सेक्टर की दो दिग्गज कंपनियों- एयरटेल (Airtel) और जियो (Jio) के बीच एक-दूसरे की टांग खिंचाई देखने को मिली.
रिलायंस जियो ने दरअसल बुधवार को वैलेंटाइन्स डे के दिन सोशल मीडिया पर एयरटेल यूजर्स (Airtel Users) के लिए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (X) पर एक मैसेज पोस्ट किया. जियो ने इस मैसेज में एयरटेल यूजर्स को रेड फ्लैग पर ध्यान देते हुए ‘एक्स को छोड़कर’ एक नयी शुरुआत करने की सलाह दी.
Dear @airtelindia users,
— Reliance Jio (@reliancejio) February 13, 2024
This Valentine's, don't ignore the 'RED' flags 🚩 in your relationship.
It's time to move on from your 'Ex'-stream.
Here's my number 📞60008-60008. Call me maybe. 😉#HappyValentinesDay #WithLoveFromJio 💙
एक्स पर अपनी पोस्ट में रिलायंस जियो ने एयरटेल इंडिया यूजर्स काे संबोधित करते हुए लिखा, प्रिय एयरटेल इंडिया यूजर्स, इस वैलेंटाइन अपने रिश्ते में रेड फ्लैग्स को नजरअंदाज न करें. अब अपने ‘Ex’-stream से मूव ऑन करने का समय आ गया है.
Also Read: Jio Vs Airtel: 2 रीचार्ज प्लान्स, 1 रुपये का अंतर, फायदों की लिस्ट लंबी, चूक गए तो होगा नुकसान
इस पोस्ट से ऐसा लगता है कि यहां जियो का रेड फ्लैग से मतलब एयरटेल के थीम कलर से है और Ex-Stream से मतलब कंपनी द्वारा दी जाने वाली Xstream ब्रॉडबैंड सर्विस से है. कुल मिलाकर मामला यह है कि जियो अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी एयरटेल यूजर्स से एयरटेल सर्विस छोड़ जियो सर्विस पर स्विच करने की ओर इशारा कर रही है.
Just saying!
— airtel India (@airtelindia) February 13, 2024
#WithLoveFromAirtel pic.twitter.com/5Ojj5xi1ro
जियो की ओर से की गई अपनी इस खिंचाई पर एयरटेल ने भी जवाब दिया है और पोस्ट में रिप्लाई करते हुए यूजर्स को सलाह दी है कि वे सब कुछ आजमाकर ही सर्विस चुनें. कंपनी ने जियो के पोस्ट में रिप्लाई देते हुए एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा है- सब कुछ ट्राई करो, फिर सही चुनो.
Also Read: Jio Vs Airtel: दाम एक फायदे अनेक, यहां जानें आपके लिए कौन सा प्लान है बेस्ट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में रिलायंस जियो (Jio) के पास जियो फाइबर (JioFiber) नाम से हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस है और एयरटेल (Airtel) के पास एक्सस्ट्रीम (Xstream) फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस है. दोनों ऑपरेटर्स के पास आज के समय में ब्रॉडबैंड यूजर्स सबसे ज्यादा हैं.
वैलेंटाइन डे के दिन जियो ने एयरटेल यूजर्स को क्या सलाह दी?
जियो ने वैलेंटाइन डे पर सोशल मीडिया पर एयरटेल यूजर्स को ‘एक्स को छोड़कर’ एक नई शुरुआत करने की सलाह दी, जिसमें ‘रेड फ्लैग्स’ का जिक्र करते हुए एयरटेल की सर्विस छोड़ने का संकेत दिया गया.
जियो के ‘रेड फ्लैग्स’ और ‘Ex-stream’ का क्या मतलब था?
रेड फ्लैग्स’ से जियो ने एयरटेल के थीम कलर रेड की तरफ इशारा किया, जबकि ‘Ex-stream’ का मतलब एयरटेल की Xstream ब्रॉडबैंड सर्विस से था.
जियो के पोस्ट पर एयरटेल ने क्या जवाब दिया?
एयरटेल ने जियो के पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि यूजर्स को सब कुछ ट्राई करके ही सही सर्विस चुननी चाहिए और “सब कुछ ट्राई करो, फिर सही चुनो” संदेश के साथ एक तस्वीर साझा की.
जियो और एयरटेल दोनों की कौन सी ब्रॉडबैंड सेवाएं हैं?
जियो की ब्रॉडबैंड सेवा का नाम JioFiber है और एयरटेल की सेवा का नाम Xstream फाइबर ब्रॉडबैंड है.
इस वैलेंटाइन डे के मज़ाक का मुख्य उद्देश्य क्या था?
इस मज़ाक का मुख्य उद्देश्य प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में एक-दूसरे की टांग खिंचाई करते हुए अपने-अपने ब्रॉडबैंड सेवाओं का प्रचार करना था, जहां जियो ने एयरटेल यूजर्स को अपनी सर्विस पर स्विच करने का सुझाव दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










