VIDEO: रांची एयरपोर्ट पर बोले रजनीकांत, अब अक्सर आऊंगा झारखंड

Updated:
विज्ञापन

झारखंड दौरे पर आए सुपरस्टार रजनीकांत शुक्रवार को रांची एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हुए. जाते-जाते उन्होंने कहा कि अब वे अक्सर झारखंड आएंगे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

भारतीय सिनेमा के महान कलाकार और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत बुधवार-गुरुवार, दो दिन झारखंड दौरे पर थे. वे अपनी आध्यात्मिक साधना के क्रम में रांची स्थित योगदा आश्रम पहुंचे थे. अभिनेता रजनीकांत ने बुधवार की देर रात राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से भी मुलाकात की. यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी. झारखंड दौरे पर आए सुपरस्टार रजनीकांत गुरुवार को रजरप्पा मंदिर पहुंचे. उन्होंने मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा-अर्चना की. नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. पूजा के बाद उन्होंने मंदिर के पुजारियों से यहां की विशेषता व महत्ता को जाना. रजनीकांत सादगीपूर्ण जीवन जीने वालों में से जाने जाते हैं. रजरप्पा मंदिर भी इसी अंदाज में पहुंच गये. वह यहां साउथ इंडियन परिधान सफेद धोती व सफेद कुर्ता में रजरप्पा मंदिर पहुंचे और मां भगवती का आशीर्वाद लिया. शुक्रवार को वे झारखंड से लखनऊ के लिए रवाना हुए. जाते-जाते उन्होंने कहा कि अब वे अक्सर झारखंड आएंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola