Jharkhand : उग्र हुआ पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों का प्रदर्शन, लाठीचार्ज, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पंचायत स्वयंसेवक संघ के कर्मचारी पिछले 4 दिनों से विधानसभा के नजदीक स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे थे. विधानसभा सत्र के आखिरी दिन इन्हें उम्मीद थी कि कई विधायक-मंत्री इनसे मुलाकात करने पहुचेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, जिसकी वजह से पंचायत स्वयं सेवक प्रदर्शन के दौरान उग्र हो गए.

विज्ञापन
undefined

पंचायत सचिवालय स्वयं संघ के कर्मचारियों पर आज विधानसभा के नजदीक लाठीचार्ज किया गया. ज्ञात हो कि अपनी मांगों के समर्थन में पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक प्रदर्शन कर रहे थे. लाठीचार्ज से पहले उनपर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया.

विज्ञापन
undefined

अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार लाठीचार्ज में घायल तीन लोगों को इलाज के लिए नजदीक के पारस अस्पताल भेजा गया है. पंचायत स्वयंसेवक संघ के कर्मचारी पिछले 4 दिनों से विधानसभा के नजदीक स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे थे. विधानसभा सत्र के आखिरी दिन इन्हें उम्मीद थी कि कई विधायक-मंत्री इनसे मुलाकात करने पहुचेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, जिसकी वजह से पंचायत स्वयं सेवक प्रदर्शन के दौरान उग्र हो गए.

undefined

पंचायत स्वयंसेवक संघ के उग्र प्रदर्शन को रोकने के लिए पहले वाटर कैनन और आंसू गैस का प्रयोग किया गया, लेकिन जब वे शांत नहीं हुए तो लाठीचार्ज किया गया. लाठीचार्ज में दो महिला और दो पुरुष के घायल होने की बात भी सामने आई है.

undefined

अब पंचायत स्वयंसेवक संघ के सदस्य यह कह रहे हैं कि जबतक स्वास्थ्य मंत्री आकर इनसे वार्ता नहीं करेंगे तब तक इनका प्रदर्शन जारी रहेगा. आपको बता दें कि ये पिछले 167 दिनों से राजभवन के सामने धरना दे रहे थे.

Also Read: Parliament Session: लोकसभा से आज तीन और सांसद निलंबित, संसद से अबतक 146 MLA हो चुके हैं सस्पेंड पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों की मांग
undefined
  • पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक को मानदेय दिया जाए.

  • पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक की सेवा स्थाई की जाए.

  • पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक का नाम बदलकर पंचायत सहायक किया जाए.

  • पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों का पंचायती राज विभाग में समायोजन किया जाए.

  • मुख्यमंत्री से संघ के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की वार्ता कराई जाए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola