ePaper

Jharkhand News : लंबे अरसे के बाद पतरातू का लेक रिसोर्ट खुला, सैलानियों में खुशी की लहर

Updated at : 01 Mar 2021 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : लंबे अरसे के बाद पतरातू का लेक रिसोर्ट खुला, सैलानियों में खुशी की लहर

Jharkhand News, Ramgarh News : कोरोना वायरस महामारी के कारण रामगढ़ के पतरातू लेक रिसोर्ट को बंद कर दिया गया था. जिसे सरकार से मिले निर्देश के बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. सोमवार यानी एक मार्च, 2021 को सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी. अच्छी संख्या में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ पतरातू लेक रिसोर्ट पहुंचे.

विज्ञापन

Jharkhand News, Ramgarh News, पतरातू (अजय तिवारी) : कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लंबे समय से बंद पड़े झारखंड के पार्क, रिसोर्ट, कोचिंग सेंटर, सिनेमा घर समेत अन्य संस्थानों में सोमवार (एक मार्च, 2021) से रौनक लौट आयी है. लंबे अरसे के बाद खुलने के कारण कई जगहों पर लोगों की काफी भीड़ देखी गयी, वहीं कई जगहों पर पहले दिन होने के कारण कम भीड़ रही. इधर, रामगढ़ जिला के पतरातू लेक रिसोर्ट खुलने पर सैलानियों में काफी खुशी देखी गयी.

कोरोना वायरस महामारी के कारण रामगढ़ के पतरातू लेक रिसोर्ट को बंद कर दिया गया था. जिसे सरकार से मिले निर्देश के बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. सोमवार यानी एक मार्च, 2021 को सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी. अच्छी संख्या में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ पतरातू लेक रिसोर्ट पहुंचे.

undefined

पतरातू लेक रिसोर्ट के खुलने से इस पर्यटन स्थल से जीविकोपार्जन करने वाले नौका चालक, घोड़ा चालक, होटल व्यवसायी, फोटोग्राफर समेत ठेले और खोमचे वाले काफी खुश दिखे. 3 ओर से पहाड़ियों से घिरे इस पतरातू लेक रिसोर्ट के विभिन्न क्षेत्र चिल्ड्रन पार्क समेत मोटर वोटिंग का सैलानियों ने काफी आनंद उठाया. लंबे अरसे के बाद लेक रिसोर्ट खुलने से सैलानियों के आने से कारोबारियों में काफी उत्साह देखने को मिला.

Also Read: झारखंड में आज से खुल जायेंगे कोचिंग सेंटर, पार्क, सिनेमा घर और अन्य संस्थान, सरकारी कार्यालयों में हाेगी शत- प्रतिशत उपस्थिति

बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण झारखंड के पार्क, कोचिंग सेंटर, स्कूल, कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थान और अन्य स्थानों को बंद कर दिया गया था. लेकिन, धीरे- धीरे कोरोना वायरस संक्रमण का प्रभाव कम होने के बाद राज्य सरकार ने एक मार्च से कंटेनमेंट जोन को छोड़ अन्य स्थानों पर कई शर्तों के साथ छूट बढ़ा दी है. इसी के तहत सोमवार यानी एक मार्च, 2021 से कई गतिविधियां तेज हो गयी है. हालांकि, इस दौरान कोराना गाइडलाइन्स की सख्ती से पालन करने पर जोर दिया गया है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola