VIDEO: माओवादी हमले में शहीद पलामू के लाल को ऐसे दी गई अंतिम विदाई, नम हुईं सबकी आंखें

Updated:
विज्ञापन

माओवादी हमले में शहीद हुए झारखंड जगुआर के सब इंस्पेक्टर अमित कुमार तिवारी पंचतत्व में विलीन हो गये. बुधवार सुबह अमित के पैतृक गांव पलामू के तोलरा में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम विदाई के समय पुलिस पदाधिकारी की आंखे भी नम हो गईं.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम जिले में हुए माओवादी हमले में शहीद हुए झारखंड जगुआर के सब इंस्पेक्टर अमित कुमार तिवारी पंचतत्व में विलीन हो गये. बुधवार सुबह उनके पैतृक गांव पलामू के तोलरा में राजकीय सम्मान के साथ अमित कुमार तिवारी का अंतिम संस्कार किया गया. जवान की अंतिम विदाई में पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम, आईजी राजकुमार लकड़ा, एसपी रिष्मा रमेशन और अन्य कई पुलिस पदाधिकारी समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. इससे पहले अमित कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार-बुधवार की देर रात करीब दो बजे तोलरा गांव स्थित उनके घर पहुंचा था. शहीद के अंतिम दर्शन के लिए रात से ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी. पार्थिव शरीर घर पर आते ही परिजन रोने लगे, वहां मौजूद सभी की आंखे नम हो गईं. यहां तक कि पार्थिव शरीर के साथ आए पुलिस पदाधिकारी और जवान भी काफी भावुक हो गए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola