कोलकाता से अगवा बच्चा कोडरमा के मरकच्चो में मिला, परिजन और पुलिस को सौंपा, गिरफ्तार आरोपी ने खोले कई राज

Updated at : 29 Jan 2021 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता से अगवा बच्चा कोडरमा के मरकच्चो में मिला, परिजन और पुलिस को सौंपा, गिरफ्तार आरोपी ने खोले कई राज

Crime News, Jharkhand News, Kokderma News, मरकच्चो (कोडरमा) : कोलकाता के बहू बाजार से अगवा कर लाये गये बच्चे को मरकच्चो थाना पुलिस ने शुक्रवार को कोलकाता पुलिस और उसके पिता अजय महतो को सौंप दिया. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी मो युसुफ ने पूछताछ में कई खुलासे भी किये हैं. आरोपी ने बताया कि बच्चे को बेचने के इरादे से उसका अपहरण किया था. वह एक-दो लाख रुपये में इसे बेचने की तैयारी में था. लेकिन, इससे पहले ही पकड़ा गया. आरोपी के पकड़ाने एवं बच्चा बरामद होने की सूचना पर पहुंची कोलकाता पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टैक्सी को गिरिडीह से बरामद कर लिया है.

क्या है पूरा मामला

अगवा बच्चे के पिता अजय महतो दोनों पैर से दिव्यांग हैं. मरकच्चो पहुंचे अजय ने बताया कि मेरा घर मुज्जफरपुर है. कोलकाता के बहू बाजार में भीख मांगने का काम करता हूं तथा वहीं फुटपाथ पर सोता हूं. 25 जनवरी की सुबह पति-पत्नी और 4 वर्षीय लड़का सोहेल सोये थे. 25 जनवरी की सुबह करीब 4 बजे नींद खुली, तो बच्चे को गायब पाया. इसकी सूचना बहू बाजार थाना को दी. इसके बाद छानबीन शुरू हुई. सुराग झारखंड का मिला.

मरकच्चो थाना पहुंचे बहू बाजार थाना के SI एनेश वैद्य ने बताया कि 25 जनवरी, 2021 की सुबह बच्चा गायब हुआ था. उसी दिन थाना में किडनैपिंग का केस दर्ज हुआ. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ट्रैफिक में लगे कैमरे की सहायता से सुराग मिला. इसके आधार पर कोलकाता स्थित टैक्सी ड्राइवर मोहम्मद यूसुफ पिता स्वर्गीय दाऊद मियां के किराये के कमरे में पहुंचे. वहां यूसुफ नहीं मिला. उसका भाई मिला. जानकारी पर मरकच्चो थाना पहुंचा गया.

Also Read: सदर अस्पताल कोडरमा में नवजात को दिखाने के नाम पर होती है वसूली, DC ने दिये जांच के आदेश

थाना प्रभारी नीतीश कुमार और उनकी टीम के सहयोग से बच्चा एवं अपहरणकर्ता मोहम्मद यूसुफ को मरकच्चो पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी थी. उन्होंने बताया कि जिस टैक्सी (WB 04 G 0901) से बच्चे को अपहरण करने में प्रयोग किया गया था. उसे गिरीडीह जिले के घोरथम्भा से बरामद किया गया है. कार्रवाई के बाद SI एनेश वैद्य, कांस्टेबल अशोक कुमार दास, देव प्रतिम भट्टाचार्य बच्चे को लेकर उसके पिता के साथ शुक्रवार शाम को कोलकाता चले गये.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola