गिरिडीह में पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह जिले के खुखरा में घरेलू विवाद का मामला सामने आया है. दरअसल, पति ने अपने ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

गिरिडीह, भोला पाठक : गिरिडीह जिले के खुखरा थाना क्षेत्र के गम्हरा में पति के द्वारा अपने ही पत्नी की धारदार टांगी से निर्मम हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना रविवार देर रात की है. हालांकि घटना की जानकारी पुलिस को सोमवार की देर शाम को मिली जिसके बाद मंगलवार की सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद खुखरा पुलिस एवं हरलाडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि खुखरा थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात मुलिया देवी उम्र 55 वर्ष को उसके पति अर्जुन महतो ने हत्या कर दी थी. घटना के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. बेटी ननकी देवी ने बताया कि सुसराल और मायके दोनों गम्हरा गांव में ही है. सोमवार को सुबह करीब दस बजे अपने मायके गई. पिताजी और मां को आवाज दिया. जिसके बाद पिता जी बोले अब मां को मत बुलाओ वो मर चुकी है. उसके बाद गांव वालों को घटना की जानकारी दिया.

इधर, घटना की सूचना के बाद खुखरा थाना प्रभारी एवं हरलाडीह ओपी प्रभारी दलबल के साथ मंगलवार अहले सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया गया.

Also Read: गिरिडीह : घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी को ढूंढ़ने में जुटी पुलिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola