Jharkhand News : रेड जोन से बाहर आया झारखंड, 21 जिले ऑरेंज जोन में, पढ़े झारखंड की टॉप 5 खबरें

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 May 2020 6:34 AM

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि झारखंड में एक भी जिला अभी रेड जोन में शामिल नहीं हुआ है. भारत सरकार के नये गाइडलाइन के अनुरूप किसी जिले में 200 से अधिक केस मिलने पर उसे रेड जोन माना जाता है. झारखंड के किसी जिले में इतनी अधिक संख्या में मरीज नहीं मिले हैं. दूसरी बड़ी खबर ये है कि झारखंड में शुक्रवार को 22 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 330 हो गयी है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हजारीबाग में सात, गुमला में सात, रामगढ़ में तीन, रिम्स में एक, जमशेदपुर में एक और चाईबासा में तीन पॉजिटिव मिले हैं. इसके अलावा खबर ये भी है कि किसानों और बेरोजगारों के लिए मनरेगा मील का पत्थर है. झारखंड सरकार केंद्र से मनरेगा में नीतिगत अधिकार मांगेगी, ताकि योजनाओं का चयन और मजदूरी का निर्धारण राज्य स्तर पर हो सके. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ हुई वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के दौरान यह बात कही. आइए झारखंड राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि झारखंड में एक भी जिला अभी रेड जोन में शामिल नहीं हुआ है. भारत सरकार के नये गाइडलाइन के अनुरूप किसी जिले में 200 से अधिक केस मिलने पर उसे रेड जोन माना जाता है. झारखंड के किसी जिले में इतनी अधिक संख्या में मरीज नहीं मिले हैं. दूसरी बड़ी खबर ये है कि झारखंड में शुक्रवार को 22 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 330 हो गयी है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हजारीबाग में सात, गुमला में सात, रामगढ़ में तीन, रिम्स में एक, जमशेदपुर में एक और चाईबासा में तीन पॉजिटिव मिले हैं. इसके अलावा खबर ये भी है कि किसानों और बेरोजगारों के लिए मनरेगा मील का पत्थर है. झारखंड सरकार केंद्र से मनरेगा में नीतिगत अधिकार मांगेगी, ताकि योजनाओं का चयन और मजदूरी का निर्धारण राज्य स्तर पर हो सके. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ हुई वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के दौरान यह बात कही. आइए झारखंड राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि झारखंड में एक भी जिला अभी रेड जोन में शामिल नहीं हुआ है. भारत सरकार के नये गाइडलाइन के अनुरूप किसी जिले में 200 से अधिक केस मिलने पर उसे रेड जोन माना जाता है. झारखंड के किसी जिले में इतनी अधिक संख्या में मरीज नहीं मिले हैं.

Also Read: झारखंड में एक भी जिला रेड जोन में नहीं, 21 ऑरेंज जोन में हैं

झारखंड में शुक्रवार को 22 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 330 हो गयी है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हजारीबाग में सात, गुमला में सात, रामगढ़ में तीन, रिम्स में एक, जमशेदपुर में एक और चाईबासा में तीन पॉजिटिव मिले हैं.

Also Read: 22 नये कोरोना संक्रमित मिले, राज्य में कुल 330 हुए

किसानों और बेरोजगारों के लिए मनरेगा मील का पत्थर है. झारखंड सरकार केंद्र से मनरेगा में नीतिगत अधिकार मांगेगी, ताकि योजनाओं का चयन और मजदूरी का निर्धारण राज्य स्तर पर हो सके. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ हुई वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के दौरान यह बात कही.

Also Read: केंद्र से मनरेगा में मजदूरी निर्धारण का अधिकार मांगेगी सरकार : हेमंत

अब दूसरे राज्यों से मजदूूरों को लेकर आ रही ट्रेन किसी एक बड़े स्टॉपेज (रांची, हटिया व अन्य) के बजाय अपने रूट में अलग-अलग इलाके के चुनिंदा स्टेशनों पर भी रुकेगी. इससे विभिन्न जिलों के मजदूरों को घर भेजना आसान होगा. वहीं केंद्र की नयी गाइड लाइन के तहत अब ट्रेन जिस राज्य से आयेगी, उसी की जिम्मेवारी होगी कि वह मजदूरों की स्क्रिनिंग (जांच) करे. इसके अलावा मजदूर जिस राज्य के हैैं, उस राज्य को ट्रेन व उसमें बैठे मजदूरों संबंधी सूचना भी देनी है

Also Read: अब एक के बजाय कुछ चुनिंदा स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन

कोरोना के प्रकोप को देखते हुए पिछले दो माह से रांची नगर निगम स्थायी समिति की बैठक नहीं हुई थी. लेकिन अब यह बैठक शनिवार को होने जा रही है. इस बैठक में पूरे शहर के एक हजार वर्गफीट तक के मकानों के होल्डिंग टैक्स की माफी पर निर्णय लिया जायेगा.

Also Read: होल्डिंग टैक्स माफी पर फैसला आज

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola