VIDEO: माओवादी हमले में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद, रांची लाया गया दोनों का पार्थिव शरीर

Updated:
विज्ञापन

चाईबासा में माओवादी हमले में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए. दोनों शहीद जवानों का पार्थिव शरीर आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया. दोनों जवानों को झारखंड जगुआर कैंप में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी.

विज्ञापन

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है, जिसमें दो जवानों शहीद हो गए. माओवादियों ने स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले वाली शाम को घटना को अंजाम दिया. यह घटना जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र में हुई, जहां माओवादियों ने झारखंड जगुआर फोर्स के जवानों पर हमला कर दिया. माओवादियों के इस हमले में अमित तिवारी और गौतम कुमार नाम के दो जवान शहीद हो गए. अमित तिवारी पलामू के रहने वाले थे. वहीं, गौतम राणा बिहार के आरा जिला के निवासी थे. झारखंड जगुआर के दोनों शहीद जवानों का पार्थिव शरीर आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया. दोनों जवानों को झारखंड जगुआर कैंप में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं डीजीपी सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola