Exclusive: झारखंड की क्रिकेटर शुभलक्ष्मी शर्मा ने ‘घूमर’ में चलाया बल्ला, अभिषेक बच्चन को लेकर कही ये बात

अभिषेक बच्चन, सैयमी खेर स्टारर फिल्म घूमर इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. मूवी में झारखंड की बेटी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शुभलक्ष्मी शर्मा ने भी काम किया है. मूवी से जुड़ी यादें शुभलक्ष्मी शर्मा ने शेयर की.
निर्देशक आर बाल्कि की मूवी घूमर इन दिनों चर्चा में है. फिल्म में अभिषेक बच्चन, सैयमी खेर, शबाना आजमी, अंगद बेदी जैसे कलाकारों ने काम किया है. इस फिल्म का हिस्सा हमारी झारखंड के हजारीबाग की बेटी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शुभलक्ष्मी शर्मा भी है. क्रिकेट की दुनिया में अपना जलवा बिखेरने के बाद शुभलक्ष्मी ने सिल्वर स्क्रीन पर भी डेब्यू कर लिया है. शुभलक्ष्मी ने बतौर ऑलराउंडर देश के लिए एक टेस्ट, 10 वनडे और 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. पेश है बातचीत के अंश…
क्या आप फिल्मों में आना चाहती थी?
बचपन से ऐसी कोई चाहत नहीं थी. बस, यही था कि मुझे खेलना है. फिल्मों में बहुत ज्यादा रुचि नहीं थी. ये रोल मुझे ऑफर हुआ और मुझे पसंद आया.
क्रिकेट से कितनी अलग रही एक्टिंग की दुनिया में आना?
एक्टिंग करना काफी अच्छा लगा. मेरा अनुभव भी अच्छा रहा. क्रिकेट खेलना काफी पसंद है मुझे तो कोई उतनी ज्यादा दिक्कत नहीं हुई. कैमरे के सामने एक्सप्रेशन देना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन वो भी मैंने कर लिया.
‘घूमर’ में ब्रेक कब और कैसे मिला?
घूमर के लिए मुझे एक दीदी ने संपर्क किया था. उन्होंने मुझसे कहा था कि, वो आपको कास्ट करना चाहते है, तो मुझे किरदार पसंद आया तो मैंने इसके लिए हां कर दिया.
घूमर’ में अपनी भूमिका के लिए आपको क्या तैयारी करनी पड़ी?
घूमर में मेरी भूमिका बहुत ही मजेदार थी, क्योंकि मैं इंडियन टीम की कैप्टन थी. मेरे किरदार का नाम दीप्ति है. मैं पहले से क्रिकेट खेलती हूं तो मुझे ये काफी पसंद आया.
अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर के साथ काम करना कैसा रहा?
अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर के साथ काम करना मुझे बहुत अच्छा लगा. स्क्रीन पर जब उन्हें देखते है तो पता नहीं चलता कि वो कैसे हैं. जब आप उनके साथ काम करो तो पता चलता है कि वो कितने हंबल है. उन्होंने काफी चीजों में आकर बात की और अपने अनुभव को शेयर किया. ऐसा है कि हम टीवी में देख कर डिसाइड कर लेते है कि वो काफी एरोगेंट होंगे, पर वो काफी अच्छे हैं. वो सब से अच्छे से बात करते थे. हमारे साथ मस्ती करते थे तो अच्छा लगा.
फिल्म ‘घूमर’ की शूटिंग के दौरान ऐसी कोई याद, जिसे आप बताना चाहेंगी?
शूटिंग के दौरान ऐसी काफी चीजें हुई थी, जो अच्छी थी. एक्टिंग काफी टफ होती है तो सैयामी ने काफी मदद की थी. सैयामी ने बताया कैसे एक्सप्रेशन देने है और ये सबसे अच्छी बात लगी. अब ये सब एक अच्छी याद बन गई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










