PHOTOS : झारखंड स्थापना दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन करेंगें मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की शुरुआत करेंगे. मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना के तहत ऐसे लोगों को फायदा होगा जो कि दूर-दराज के इलाके में रहते हैं और उन्हें गाड़ी पकड़ने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है.

विज्ञापन
undefined

झारखंड में आज 15 नवंबर को झारखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना का शुभारंभ करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना के तहत ऐसे लोगों को फायदा होगा जो कि दूर-दराज के इलाके में रहते हैं और उन्हें गाड़ी पकड़ने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है. ऐसे पिछड़े इलाकों के लिए यह योजना बहुत लाभदायक है.

undefined

पिछड़े इलाकों में गाड़ी नहीं होने से ग्रामीणों को बहुत परेशानी होती है. उन्हें मीलों चल कर गाड़ी पकड़नी पड़ती है. इस योजना के तहत सरकार दूर-दराज के इलाकों में नागरिकों को फ्रि परिवाहन सुविधा प्रदान करवाएगी।

undefined

इस योजना में सभी प्रकार के पड़ाव शुल्क व नगर निगम प्रवेश शुल्क आदि नहीं लगेगा. योजना के तहत पहला परमिट जारी करने की तिथि से पांच वर्षों की अधिकतम अवधि के लिए मार्ग कर में छूट दी जायेगी. परमिट शुल्क एक रुपये व आवेदन शुल्क एक रुपये लिया जायेगा. 

undefined

इस योजना से झारखंड के गरीब जनता को लाभ होगा. सुदुर गांवों के लोग मुख्य धारा से खुद को जोड़ पाएंगें. किसानों को बाजार, विद्यार्थीयों को स्कूल और मरीजों को अस्पताल जाने में आसानी होगी.

undefined

बस सेवा में वाहन मालिकों व वाहन चालकों के भी हितों का ध्यान रखा जाएगा जिससे कि उन्हें आर्थिक हानि से बचाया जा सके. 15 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की उपस्थिति में रांची स्थित मोहराबादी मैदान में योजना का शुभारंभ करेंगे.

undefined

मुख्यमंत्री राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की मौजूदगी में रांची के मोहराबादी मैदान में करेंगे इस योजना का शुभारंभ.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola