PHOTOS : सीएम हेमंत सोरेन आज राज्यवासियों को देंगे आबुआ आवास योजना की सौगात

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के स्थापना दिवस के मौके पर सीएम हेमंत सोरेन आज रांची के मोहराबादी मैदान से अबुआ आवास योजना की शुरुआत करने वाले हैं. अबुआ आवास योजना का लाभ उन लोगों को मिलेगा जिनको अभी तक किसी भी आवास योजना का लाभ नहीं मिला हो.

विज्ञापन
undefined

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के स्थापना दिवस के मौके पर राज्यवासियों के लिए अबुआ आवास योजना का शुभारंभ करेंगे. इस योजना के तहत आठ लाख लोगों को पक्का मकान मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

अबुआ आवास योजना के अंतर्गत तीन कमरों का पक्का मकान एवं रसोई घर बनाया जाएगा. इसका क्षेत्रफल 31 वर्गमीटर होगा. योजना अंतर्गत तीन कमरों सहित स्वच्छ रसोई घर का प्रावधान किया गया है. यह मकान प्रधानमंत्री आवास में मिलने वाले मकान से बड़ा होगा.

undefined

इस योजना का लाभ खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों को मिलेगा जो कि आवासविहीन हैं. इसके तहत प्रथम चरण वित्तीय वर्ष 2023-24 में दो लाख, वर्ष 2024-25 में तीन लाख 50 हजार एवं वर्ष 2025-26 में दो लाख 50 हजार पक्का आवास का निर्माण किया जाएगा. इस पर 16 हजार 320 करोड़ रुपए की लागत आएगी.

undefined

योजना का लाभ कच्चे घरों में रहने वाले परिवार, आवासविहीन एवं निराश्रित परिवार, विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (PVTG) के परिवार, प्राकृतिक आपदा के शिकार परिवार, कानूनी तौर पर रिहा किए गए बंधुआ मजदूर एवं वैसे परिवार, जिन्हें राज्य सरकार अथवा केंद्र सरकार द्वारा संचालित आवास योजना यथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण/बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर आवास योजना/बिरसा आवास योजना/इंदिरा आवास योजना का लाभ नहीं मिला हो वो इसका लाभ उठा पाएंगे.

undefined

मुख्यमंत्री राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर अबुआ आवास योजना का शुभारंभ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की मौजूदगी में करेंगे.

undefined

कैबिनेट की बैठक में लाभार्थियों के लिए सहयोग राशि बढ़ाकर 2 लाख रूपये कर दिया गया हैं.

undefined

इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन कई अहम योजनाओं की शुरुआत करेंगे जैसे आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना आदि का शुभारंभ करेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola