धनबाद के ओपन कास्ट माइंस में दिखा बादलों जैसा अद्भुत नजारा, देखें PHOTOS

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के धनबाद जिले में अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. दरअसल, लगातार हो रही बारिश के कारण कोयला खदान से गैस का गुबार उठ रहा है और यह गुबार ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो जैसे बादल पहाड़ पर उतर आया हो…

विज्ञापन
undefined

यह दृश्य धनबाद जिले के गोधर इलाके की एक ओपन कास्ट माइंस का है. बीते शुक्रवार से रुक-रुक लगातार हो रही बारिश के चलते अग्नि प्रभावित इलाके में स्थित इस कोयला खदान से गैस का गुबार उठते देखा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

यह देखने में भले ही मनोरम हो, लेकिन गैस रिसाव के चलते आसपास के इलाके के लोग स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेल रहे हैं.

undefined

बता दें कि बारिश के मौसम में धनबाद के कोलयारी छेत्र का हाल कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है. इस नजारे को लोग अपने-अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं.

undefined

बारिश के बाद यहां गैस रिसाव से लोग परेशान रहते हैं और भू धसान का खतरा हमेशा बना रहता है. कई बार तो इस गैस रिसाव से लोगो को बीमारी भी हो जाती है.

undefined

बदलते मौसम के साथ धनबाद के इस खदान का नजारा देखने लायक है. यहां का नजारा किसी हिल स्टेशन से कम नहीं है. इस दृश्य को देख ऐसा लग रहा है जैसे बादल पहाड़ पर उतर आया हो.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola