JEE Mains 2024 परीक्षा के सभी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Jan 2024 10:28 AM

विज्ञापन

JEE Mains 2024 Admit Card Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वॉइंट इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2024) जनवरी सत्र के लिए 27 जनवरी से 1 फरवरी तक चलने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.

विज्ञापन

JEE Mains 2024 Admit Card Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने सभी दिनों की पेपर 1 परीक्षा के लिए जेईई मेन्स 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार जो उस दिन संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.टेक/बी.ई पेपर के लिए उपस्थित होंगे, वे एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jee main.nta.ac.in के माध्यम से प्रवेश पत्र या हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

Also Read: BPSSC SI Prelims Result 2023 Declared: बीपीएसएससी एसआई प्रीलिम्स का रिजल्ट आउट, ऐसे करें चेक

JEE Mains 2024 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें जेईई मेन एडमिट कार्ड

  • एनटीए जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं.

  • होम पेज पर दिख रहे लिंक -JEE Main Admit Card 2024 for Paper 1 पर क्लिक करें.

  • अब नया पेज खुलेगा में जिसमें अपनी लॉगइन डिटेल्स भरें.

  • सब्मिट बटन दबाएं और पेज डाउनलोड करें.

  • भविष्य की जरूरत के लिए एडमिट कार्ड प्रिंटआउट करके भी रख लें.

JEE Mains 2024 Admit Card: एक्जाम गाइडलाइन्स

1.परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा.

2.उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल खुलने के तुरंत बाद अपनी सीट ले लेनी चाहिए. प्रत्येक उम्मीदवार को रोल नंबर दर्शाने वाली एक सीट आवंटित की जाएगी. अभ्यर्थियों को अपनी आवंटित सीटों पर ही बैठना चाहिए.

3.परीक्षा कक्ष/कक्ष में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को मांग पर एनटीए वेबसाइट से डाउनलोड/मुद्रित प्रवेश पत्र दिखाना होगा.

4. उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कंप्यूटर पर उपलब्ध प्रश्न पत्र प्रवेश पत्र में दर्शाए गए उसके चुने गए विषय के अनुसार है.

5.उम्मीदवार परीक्षा के दौरान किसी भी तकनीकी सहायता, प्राथमिक चिकित्सा आपात स्थिति या किसी अन्य जानकारी के लिए कमरे में केंद्र अधीक्षक/निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola