JEE Main Answer Key 2024: एनटीए ने जारी किए प्रश्नपत्र, आंसर-की और रिकॉर्डेड रेस्पॉन्स
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Feb 2024 4:49 PM
JEE Main Answer Key 2024: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के पहले अटेम्प्ट के प्रश्नपत्र, प्रोविजनल आंसर की और रिकॉर्डेड रेस्पोंस जारी कर दिए गए हैं. सेशन-1 जनवरी अटेम्प्ट की बीई-बीटेक परीक्षा 27 जनवरी से 1 फरवरी के मध्य प्रत्येक दिन दो शिफ्टों में संपन्न हुई थी.
-
8 फरवरी शाम 11 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे विद्यार्थी
देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के पहले अटेम्प्ट के प्रश्नपत्र, प्रोविजनल आंसर की और रिकॉर्डेड रेस्पोंस जारी कर दिए गए हैं. सेशन-1 जनवरी अटेम्प्ट की बीई-बीटेक परीक्षा 27 जनवरी से 1 फरवरी के मध्य प्रत्येक दिन दो शिफ्टों में संपन्न हुई थी, जिसमें 12 लाख 21 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत थे. जेईई-मेन एग्जाम पूर्णत: कम्प्यूटर बेस्ड होने के कारण एनटीए द्वारा पारदर्शिता दिखाते हुए विद्यार्थियों के प्रश्नपत्र व रिकॉर्डेड रेस्पोंस के साथ जेईई मेन जून के सभी प्रश्नपत्रों की प्रोविजनल आंसर की भी जारी कर दी गई है.
Also Read: ICAI CA Foundation Result 2023: चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे करें चेक
8 फरवरी शाम 11 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे विद्यार्थी
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों को आंसर की को चैलेंज करने का मौका भी दिया गया है. इस संदर्भ में एनटीए की ओर से जारी नोटिस के अनुसार विद्यार्थी 8 फरवरी को शाम 11 बजे तक आंसर की को चैलेन्ज कर सकता है और प्रश्नपत्र एवं रिकॉर्डेड रिस्पांस डाउनलोड कर सकता है. विद्यार्थी जेईई मेन वेबसाइट पर दिए विकल्प पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड अथवा जन्म दिनांक भरकर अपना प्रश्नपत्र एवं रिकॉर्डेड रिस्पांस डाउनलोड कर सकते हैं.
दिए गए प्रश्नपत्र एवं रिकॉर्डेड रेस्पोंस में विद्यार्थियों द्वारा दिए गए प्रश्न के उत्तर तथा उत्तरों का स्टेटस को भी जारी किया गया है, अर्थात यह स्पष्ट कर दिया गया है कि विद्यार्थी ने उस संबंधित प्रश्न का क्या उत्तर दिया है या नहीं दिया है, या मार्क ऑफ रिव्यू में रखा है या मॉर्क ऑफ रिव्यू में रखकर उत्तर दिया है. डाउनलोड किए गए प्रश्नपत्र पर विद्यार्थी का नाम, एप्लीकेशन नंबर एवं रोल नंबर अंकित है, साथ ही विद्यार्थी के प्रश्न पत्र में प्रत्येक प्रश्न उसकी क्वेश्चन आईडी एवं उसके आंसर को भी ऑप्शन आईडी के साथ दशार्या गया है.
आंसर की चैलेंज करने का प्रक्रिया
एक्सपर्ट आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों के सामने उनके पूरे 75 प्रश्न अलग-अलग क्वेश्चन आईडी के रुप में प्रदर्शित है एवं उस क्वेश्चन का सही आंसर भी करेक्ट ऑप्शन आईडी के रुप में मिलेगा. विद्यार्थी इस क्वेश्चन आईडी और ऑप्शन आईडी को डाउनलोड किए गए प्रश्नपत्र से मिलाकर अपने द्वारा दिए गए उत्तरों की जांच कर सकता है. संशय की स्थिति में उसके सामने दिए गए चारों उत्तरों के ऑप्शन आईडी के विकल्पों में सही विकल्प को चुनकर चैलेंज कर सकता है.
प्रत्येक चैलेन्ज किए गए क्वेश्चन के लिए विद्यार्थी को दो सौ रुपए का शुल्क प्रोसेसिंग फीस के रुप में देना होगा. जोकि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग के माध्यम से देय होगा. यह प्रोसेसिंग फीस नॉन रिफंडेबल है. विद्यार्थी एक या एक से अधिक प्रश्नों को भी चैलेंज कर सकता है. इसके साथ ही चैलेंज किए गए प्रश्नों के लिए संबंधित दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड भी कर सकता है. इस प्रक्रिया के उपरांत विद्यार्थी को प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना होगा. जेईई-मेन जावरी सेशन का परिणाम 12 फरवरी को जारी किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










