ePaper

JEE Main Admit Card 2023 Session 2: जेईई मेंस सेशन 2 के लिए एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, देखें डिटेल्स

Updated at : 24 Mar 2023 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
JEE Main Admit Card 2023 Session 2:  जेईई मेंस सेशन 2 के लिए एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, देखें डिटेल्स

JEE Main Admit Card 2023 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2023 के दूसरे सेशन के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने वाला है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

विज्ञापन

JEE Main Admit Card 2023 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए जल्द ही जेईई मेन्स सत्र 2 के एडमिट कार्ड 2023 जारी कर सकती है. सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड के जारी होते ही, जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे इस ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

जानें कब होंगी जेईई मेन 2023 सेशन 2 की परीक्षाएं

इसके अलवा बता दें कि जेईई मेन 2023 के सेशन 2 की परीक्षा 6, 8, 10, 11 और 12 अप्रैल, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट jeemain.nta.in पर जाएं.

  • अब होमपेज पर दिए गए लिंक “JEE Main Session 2 Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें.

  • अब लॉग इन करने के लिए सभी डिटेल्स को दर्ज करें

  • अब प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें.

  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए इनका प्रिन्ट आउट भी निकाल लें.

13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी

जेईई मेन 2023 अप्रैल सत्र परीक्षा शहर सूचना पर्ची जल्द ही जारी की जाएगी. जबकि जेईई मेन 2023 मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा. इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी जो अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, असमिया, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगु, उर्दू, मराठी, उड़िया और पंजाबी हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola