JEE Main 2023 Session 2: आज जारी होगा प्रोविजनल आंसर की, जानें लेटेस्ट अपडेट

JEE Main Answer Key 2023: जेईई मेन 2023 सत्र 2 की आंसर की आज jeemain.nta.nic.in पर जारी की जाएगी. आंसर की जारी करने के बाद, एनटीए प्रति प्रश्न शुल्क के भुगतान पर उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित करेगा. जानें डिटेल
JEE Main Answer Key 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मुख्य 2023 सेशन 2 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी आज, 19 अप्रैल को प्रकाशित करेगी. इस एजेंसी के एक अधिकारी ने मीडिया को यह बताया है. आंसर की jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा. क्वेश्चन पेपर और उम्मीदवारों के जवाब जेईई मेन 2023 सत्र 2 की आंसर की के साथ प्रकाशित किए जाएंगे. आंसर की जारी करने के बाद, एनटीए प्रति प्रश्न शुल्क के भुगतान पर उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित करेगा. उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया के आधार पर, यदि आवश्यक हो, तो फाइनल आंसर में परिवर्तन किए जाएंगे. उसके बाद, जेईई मेन सत्र 2 का परिणाम घोषित किया जाएगा. जेईई मेन 2023 की अखिल ऑल इंडिया रैंक के साथ रिजल्ट जारी की जाएगी.
जेईई मेन 2023 आंसर की चैलेंज विंडो ओपन होगा.
जेईई मेन 2023 फाइनल आंसर की रिलीज होगी.
जेईई मेन 2023 का परिणाम और अखिल भारतीय रैंक की घोषणा होगी.
जेईई एडवांस के लिए पंजीकरण शुरू होगा.
जेईई एडवांस परीक्षा और परिणाम जारी हाेंगे.
JEE Main/Advanced स्कोर के आधार पर IIT, NIT, IIIT प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू होगी.
विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सत्र 2 के लिए जेईई परीक्षा 2023 के लिए लगभग 8.6 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं. जेईई मेन्स सत्र 2 की परीक्षाएं 15 अप्रैल, 2023 को संपन्न हुईं.
-
एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
-
होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की 2023 लिंक पर क्लिक करें.
-
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
-
आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी.
-
उत्तर कुंजी जांचें और पेज डाउनलोड करें.
-
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
jeemain.nta.nic.in
nta.ac.in
Also Read: WBJEE 2023 एडमिट कार्ड कल wbjeeb.nic.in पर, जानें डाउनलोड करने का तरीका
सही उत्तर या सबसे उपयुक्त उत्तर: चार अंक (+4)
गलत उत्तर / एकाधिक उत्तर: माइनस एक अंक (-1)
अनुत्तरित / समीक्षा के लिए चिह्नित: कोई निशान नहीं (0)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




