JEE Mains 2023 Update: पहली पारी की परीक्षा समाप्त, कुछ ऐसा रहा फिजिक्स का पेपर
JEE Mains 2023 Exam Live Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 30 जनवरी को दो पालियों में BE और BTech, या पेपर 1, परीक्षा के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 आयोजित की. जेईई मेन 2023 सत्र 1 परीक्षा की पहली पाली आज सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित की गई, और जेईई मेन 2023 दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई. 30 जनवरी को बीई और बीटेक की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट किया.
थोड़ा कठिन रहा मैथ्स का पेपर
पहली पारी में मैथ्स का पेपर थोड़ा कठिन रहा. लगभग सभी चैप्टर से सवाल पूछे गए. एरिया, प्रोबेबिलिटी, डेफिनेट इंटीग्रेशन, सर्किल, सरल रेखा से आए सवाल कठिन रहे. इसी तरह ज्योमेट्री, ट्रिग्नोमेट्री और सोल्युशन ऑफ ट्राइंगल के मिक्स सवाल पूछे गए. दूसरी पारी में मैथ्स सेक्शन लैंदी व कैलकुलेटिव रहा. एमसीक्यू प्रश्न इंटीजर प्रश्नों की तुलना में आसान थे. एलजेब्रा से क्वाड्रेटिक, प्रोग्रेशन, प्रोबेबिलिटी, डिटरमिनेंट कॉम्प्लेक्स, बाइनोमिअल से सवाल पूछे गए. कैलकुलस में फंक्शन, लिमिट, एओडी, इंटीग्रेशन, ज्योमेट्री में वेक्टर, थ्रीडी से तीन से चार प्रश्न तथा दो डी से सरल रेखा, सर्किल व कोनिक्स से मिक्स सवाल आए थे.
कैमिस्ट्री ने पहली पारी में खूब छकाया
पहली पारी का कैमिस्ट्री पेपर कठिन रहा, जिसमें सत्य व असत्य कथन, सही उत्तर मिलान करो के प्रश्न थे. फिजिकल कैमिस्ट्री में मोलरता, कॉम्प्रेसिब्लिटी फैक्टर, परमाणु संरचना, रासायनिक साम्य, आयनिक साम्य, वैद्युत रसायन, द्रव विलयन, सरफेस कैमिस्ट्री से संबंधित सवाल पूछे गए. कैमिकल काइनेटिक्स से संबंधित कथन के सवाल पहली बार जेईई मेस में पूछे गए. अकार्बनिक रसायन में हाइड्रेशन ऊर्जा, प्रकाशीय समावयवता, मॉन्ड प्रक्रम, ओसवाल्ड प्रक्रम, हाइड्राइड, साल्ट एनालिसिस, पी-ब्लॉक की रासायनिक अभिक्रिया, एनवायरनमेंटल कैमिस्ट्री से संबंधित प्रश्न पूछे गए. वहीं, कार्बनिक रसायन में अम्लीय सामर्थ्य तुलना, एलएस टेस्ट, क्लीमेशन रिडक्शन, ओजोनोलिसिस, एमाइड टेस्ट, विटामिन्स कैमिस्ट्री इन एवरी डे लाइफ से सवाल पूछे गए.
JEE Main 2023 फिजिक्स का पेपर कॉन्सेप्चुअल रहा
पहली पारी का पेपर मध्यम स्तरीय कहा जा सकता है. ये फॉमूर्ला बेस्ड न होकर कॉन्सेप्चुअल रहा. हर चेप्टर से सवाल पूछे गए. कक्षा 11वीं से 45 और 55 फीसदी सवाल कक्षा 12वीं से पूछे गए. कक्षा 11वीं के यू एंड डी, काइनेमेटिक्स, फ्रिक्शन, सर्कुलर मोशन, कोलिजन, रोलिंग से सवाल पूछे गए. इसी के साथ एसएचएम, सरफेस टेंशन, इलास्टिसिटी और थर्मोडायनेमिक प्रोसेस से भी सवाल पूछे गए.पहली
जेईई मेन 2023 ड्रेस कोड
एनटीए ने जेईई परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए दिशानिर्देश और ड्रेस कोड जारी किए हैं. इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बंद जूते या मोटे तलवों जैसे जूते या ऊंची एड़ी के जूते पहने की मनाही है. उम्मीदवार कम ऊंची एड़ी के जूते या सैंडल पहन सकते हैं. वहीं कपड़ों में टी-शर्ट या आधी बाजू वाले हल्के रंग के कपड़े पहनें. बड़े बटन वाले कपड़ों और किसी भी तरह के गहनों को पहनकर परीक्षा हॉल में जाने की मनाही है. यदि आप धार्मिक या प्रथागत कारणों से एक विशिष्ट पोशाक पहनते हैं, तो परीक्षा स्थल पर जल्दी पहुंचें और इसकी जानकारी अधिकारियों को दें.
JEE Main Exam 2023 Live Update: शिफ्ट 2 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से
जेईई मेन 30 जनवरी की शिफ्ट 2 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शुरू होगी.
JEE Main Exam 2023 Live Update: यहां एनटीए ने एडमिट कार्ड के बारे में क्या कहा है
31 जनवरी और 1 फरवरी की परीक्षा के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड के बारे में एनटीए ने क्या कहा.
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए