JEE Advanced AAT result 2023 declared: जेईई एडवांस्ड एएटी रिजल्ट jeeadv.ac.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक

JEE Advanced AAT result 2023 declared: जेईई एडवांस्ड एएटी परिणाम 2023 घोषित कर दिया गया है. उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं.
JEE Advanced AAT result 2023 declared: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी गुवाहाटी ने 24 जून, 2023 को जेईई एडवांस्ड एएटी परिणाम 2023 घोषित कर दिया है. जो उम्मीदवार आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) 2023 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम आईआईटी जेईई की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in के माध्यम से देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है.
संस्थान ने 21 जून, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एएटी परीक्षा आयोजित की. परिणाम जांचने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं.
-
आईआईटी जेईई की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
-
होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस एएटी 2023 परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
-
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
-
परिणाम चेक कीें और पेज डाउनलोड करें.
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
कट-ऑफ से ऊपर अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा. AAT में कोई अलग रैंकिंग नहीं है. सीटों का आवंटन पूरी तरह से जेईई (एडवांस्ड) 2023 और बी.आर्क में श्रेणी-वार अखिल भारतीय रैंक के आधार पर होगा. प्रोग्राम केवल उन्हीं उम्मीदवारों को ऑफर किया जाएगा जिन्हें एएटी में उत्तीर्ण घोषित किया गया है. अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.
JEE Advanced AAT result 2023 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




