Jailer Movie LEAKED: रजनीकांत की फिल्म को HD में धड़ाधड़ डाउनलोड कर रहे यूजर्स, ‘जेलर’ इन साइटों पर हुई लीक

Updated:
विज्ञापन
Jailer Movie LEAKED: रजनीकांत की फिल्म को HD में धड़ाधड़ डाउनलोड कर रहे यूजर्स, ‘जेलर’ इन साइटों पर हुई लीक

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म जेलर आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई. हालांकि अब ये मूवी एचडी बर्जन में ऑनलाइन लीक हो गई. यूजर्स इसे पायरेसी साइट्स से फ्री में डाउनलोड कर रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

आज थलाइवा के फैंस पूरी तरह से उत्साहित हैं, क्योंकि रजनीकांत की फिल्म जेलर ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. दर्शक अपने सबसे पसंदीदा स्टार को एक्शन अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. ट्विटर पर, जेलर को सुपरहिट बताया जा रहा है.

undefined

नेल्सन द्वारा निर्देशित और कलानिधि मुरान द्वारा निर्मित जेलर में जैकी श्रॉफ, प्रियंका मोहन, शिव राजकुमार, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, योगी बाबू मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा, मलयालम स्टार मोहनलाल का फिल्म में एक विस्तारित कैमियो है.

undefined

जेलर फिल्म की रिलीज के कुछ घंटे बाद ही मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है. जी हां फिल्म एचडी वर्जन में ऑनलाइन लीक हो गई है. कई यूजर्स तो सिनेमाघरों में न जाकर ऑनलाइन ही इसे देख रहे हैं.

undefined

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को Filmyzilla, Ibomma, TamilYogi, Tamilblasters, Movierulz, Tamilrockers और अन्य पायरेटेड साइटों पर HD गुणवत्ता में मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया गया है. जहां जेलर के सुबह के शो हाउसफुल हो जाते हैं, वहीं फिल्म के निर्माताओं को एक बड़ी समस्या यानी पायरेसी का सामना करना पड़ा है.

undefined

ऑनलाइन लीक होने की वजह से ये भी हो सकता है कि इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी पड़े. हालांकि जो लोग रजनीकांत के फैन है, वो तो सिनेमाघरों में जाकर ही फिल्म को देखेंगे.

undefined

1957 के कॉपीराइट अधिनियम के अनुसार पायरेसी एक आपराधिक अपराध है. यह न केवल किसी फिल्म के बॉक्स ऑफिस संग्रह को प्रभावित करता है बल्कि यह उन सैकड़ों लोगों के प्रति भी अपमानजनक है, जो एक फिल्म बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं.

undefined

कथित तौर पर, दक्षिण भारत के कई कार्यालयों ने आज छुट्टी की घोषणा की है. इस बीच, तमिलनाडु के प्रशंसकों ने हाल ही में फिल्म की सफलता के लिए थिरुपरनकुंड्रम अम्मन मंदिर में विशेष प्रार्थना की.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola