Irrfan Khan: पिता के निधन के बाद 45 दिनों तक कमरे में बंद रहे बाबिल खान, बताई ये चौंकाने वाली वजह

Updated:
विज्ञापन
Irrfan Khan: पिता के निधन के बाद 45 दिनों तक कमरे में बंद रहे बाबिल खान, बताई ये चौंकाने वाली वजह

आज अगर बॉलीवुड एक्टर इरफान खान जिन्दा होते तो वो अपना 56वां जन्मदिन मनाते. इरफान के जाने से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को काफी सदमा लगा था. उनके बेटे बाबिल खान ने इंटरव्यू में बताया कि उनके निधन के बाद उन्होंने क्या किया था.

विज्ञापन

Irrfan Khan birth anniversary: दिवगंत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया है. बाबिल की फिल्म ‘कला’ हाल ही में रिलीज हुई है, जिसमें उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है. इस बीच फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने अपने पिता को यादकर ऐसी बातें कही, जिसे जानकर आप भावुक हो जाएंगे. वैसे बता दें कि आज इरफान खान का बर्थ एनिवर्सरी है.

बाबिल खान ने खुद को कर लिया था कमरे में बन्द

बाबिल खान अक्सर अपने पिता इरफान खान को यादकर इमोशनल हो जाते है. बाबिल उनसे जुड़े किस्से अपने पोस्ट पर शेयर करते है. इरफान ने साल 2020 में दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके जाने का गम आज भी फैंस के दिलों में है. बॉलीवुड बबल पर कला टीम के साथ एक इंटरव्यू में बाबिल अपने पिता के निधन के बाद उनकी कैसी हालत थी इस बारे में बताया. उन्होंने कहा, “जब यह हुआ तो पहले दिन मुझे विश्वास नहीं हुआ. एक सप्ताह बीत चुका था और फिर मुझे गहरा झटका लगा. उसके बाद मैं काफी बुरे फेज में चला गया. मैंने डेढ़ महीने के लिए खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया था.”

उनके पिता अक्सर एक…

बाबिल खान ने आगे बताया, उनके पिता अक्सर एक लंबे शूटिंग शेड्यूल के लिए चले जाते थे. जब ये हुआ तो मैंने खुद को समझाया कि वो शूटिंग शेड्यूल पूरा करके वापस आएंगे. फिर मुझे धीरे-धीरे एहसास होने लगा कि ये शूटिंग कभी खत्म नहीं होगी और वो वापस नहीं आएंगे. मैंने अपना सबसे अच्छा दोस्त खो दिया है. यह एक ऐसा दुख है, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता.

Also Read: Irrfan Khan Birth Anniversary:’लग जा गले कि…’,वाइफ सुतापा ने गाना गाकर दिया था इरफान खान को अंतिम विदाई
बाबिल का नया वेब सीरीज

बाबिल ने हाल ही में नये साल अपने पिता इरफान खान के साथ एक फोटो पोस्ट किया था. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, आइए हम रुकें, चिंतन करें और स्वयं को पहचानें. आइए हम उन खालीपनों को समझें जिन्होंने आपके और मेरे बीच इन दीवारों का निर्माण किया है, मुझे आपसे प्यार करने दें और हमें खुद को एक करने दें. वहीं, बाबिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर यशराज फिल्म्स की वेब सीरीज द रेलवे मेन में नजर आएंगे. इस सीरीज का निर्देशन फिल्म निर्माता शिव रवैल कर रहे है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola