ePaper

Amazon Sale शुरू होते ही गायब हुआ iPhone का स्टॉक! ढूंढ़े नहीं मिल रहे ये मॉडल्स

Updated at : 09 Oct 2023 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
Amazon Sale शुरू होते ही गायब हुआ iPhone का स्टॉक! ढूंढ़े नहीं मिल रहे ये मॉडल्स

iPhone-15-pro-max

Amazon Great Indian Festival Sale - सेल का क्रेज ऐसा है कि रात 12 बजे सेल शुरू हुई और सेल शुरू होते ही आईफोन 14 और आईफोन 15 सीरीज आउट ऑफ स्टॉक हो गई है. iPhone 14 और iPhone 15 सीरीज के कई वेरिएंट्स स्टॉक में नहीं मिले.

विज्ञापन

Amazon Great Indian Festival Sale की शुरुआत हो चुकी है. यह सेल प्राइम मेंबर्स के लिए 6 अक्टूबर की मध्यरात्रि यानी 7 अक्टूबर से शुरू हो ई. वहीं, अन्य यूजर्स के लिए यह 7 अक्टूबर की मध्यरात्रि यानी 8 अक्टूबर से शुरू हुई है. अमेजन ने सेल शुरू होने से पहले ही इस बात की जानकारी दी थी कि आईफोन मॉडल्स पर इस बार Amazon Sale 2023 में धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा. आईफोन मॉडल्स पर मिलने वाली इन डील्स के बारे में चूंकि टीजर्स पहले ही आ गए थे, यही वजह है कि सेल शुरू होते ही Apple लवर्स iPhone 13, iPhone 14 Series और iPhone 15 Series को खरीदने के लिए टूट पड़े.

undefined

सेल का क्रेज ऐसा है कि रात 12 बजे सेल शुरू हुई और सेल शुरू होते ही आईफोन 14 और आईफोन 15 सीरीज आउट ऑफ स्टॉक हो गई है. वहीं, दूसरी तरफ आईफोन 13 के अब भी कुछ वेरिएंट्स हैं जो खबर लिखे जाने तक स्टॉक में नजर आये.

Also Read: iPhone 13 मिल रहा अब तक की सबसे कम कीमत पर, Amazon Sale में बेमिसाल ऑफर
undefined

iPhone 14 और iPhone 15 सीरीज के कई वेरिएंट्स स्टॉक में नहीं मिले. सेल शुरू होने से पहले ही अमेजन पर नजर आ रही डील्स से एक बात साफ थी कि आईफोन 13 को अमेजन सेल में 40 हजार रुपये से कम में खरीदने का अच्छा मौका मिलेगा.

undefined

अमेजन पर सेल शुरू होने के 7 घंटे बाद तक आईफोन 13 के ग्रीन कलर में 256 जीबी और 512 जीबी, स्टारलाइट कलर में 256 जीबी और रेड कलर में 512 जीबी वेरिएंट ही उपलब्ध नजर आ रहा था. इसके साथ बाकी कलर वेरिएंट्स स्टॉक में नजर नहीं आये.

Also Read: Apple iPhone 14 मिल रहा मात्र 49,999 रुपये में, Flipkart Big Billion Days Sale के बेस्ट ऑफर्स देखें
undefined

अमेजन की ओर से दी गई सूचना के अनुसार, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि इन मॉडल्स का स्टॉक आखिर कब तक वापस आयेगा, लेकिन उम्मीद है कि 8 अक्टूबर को सबके लिए सेल शुरू होने पर इन मॉडल्स को फिर से उपलब्ध कराया जा सकता है. सेल को लेकर स्टॉक लिमिटेड है, जिस वजह से मॉडल्स आउट ऑफ स्टॉक हो जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola