ePaper

Cricket World Cup 2023: 1975 क्रिकेट वर्ल्ड कप की रोचक कहानी, देखें वीडियो

Updated at : 25 Apr 2024 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
Cricket World Cup 2023: 1975 क्रिकेट वर्ल्ड कप की रोचक कहानी, देखें वीडियो

क्रिकेट का खेल बड़ा ही मजेदार है. समय दर समय इसमें काफी बदलाव हुए. एक समय ऐसा था जब वेस्टइंडीज क्रिकेट का बादशाह हुआ करता था. लेकिन 2023 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज क्वालीफाइल भी नहीं कर पाया. यह पहली बार हुआ है. हम आपको 1975 वर्ल्ड कप की रोचक कहानी बता रहे हैं.

विज्ञापन

भारत आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पूर्ण मेजबान है. इसकी शुरुआत 5 अक्टूबर को हुई. 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. वर्ल्ड कप के रोमांच को देखते हुए हम आपको अब तक हुए हर विश्व कप की रोचक कहानिया बताएंगे. आज हम क्रिकेट के पहले वर्ल्ड कप (1975) की कहानी बताएंगे. क्रिकेट जगत के लिए 1975 का साल काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इसी साल वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई थी. उस समय इसे प्रूडेंशियल कप कहा गया था. पहले वर्ल्ड कप का पहला मैच इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में इंग्लैंड और भारत के बीच खेला गया था. इसी मैच में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अपने करियर की सबसे धीमी पारी खेली थी. पहले मैच में गावस्कर ने 174 गेंदो में सिर्फ 36 रन बनाए थे. गावस्कर इस मैच में नाबाद रहे थे उनकी इस धीमी पारी के कारण ही भारत को पहले मैच में इंग्लैंड के हाथों 202 रनों के बड़े अंतर से हार मिली थी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola