Indonesia Open 2023: लक्ष्य सेन को हराकर किदांबी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधू बाहर

Published by : Agency Updated At : 15 Jun 2023 2:44 PM

विज्ञापन

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट स्टार शटलर पीवी सिंधू का इंडोनेशिया ओपन में सफर समाप्त हो गया है. सिंधू चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताइ जू यिंग से हारीं. वहीं, किदांबी श्रीकांत हमवतन लक्ष्य सेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे. श्रीकांत ने लक्ष्य को सीधे सेट में हरा दिया.

विज्ञापन

किदांबी श्रीकांत ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए हमवतन लक्ष्य सेन को सीधे गेम में हराकर गुरुवार को इंडोनेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 1000 बैडमिंटन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का अभियान हार के साथ समाप्त हो गया. पुरुष एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में लक्ष्य ने श्रीकांत को कड़ी टक्कर दी लेकिन विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रह चुके अनुभवी खिलाड़ी ने 45 मिनट तक चले मैच को 21-17, 22-20 से अपने नाम किया.

चीनी ताइपे की खिलाड़ी से हारीं सिंधू

दोनों खिलाड़ियों के बीच तीन मैचों में किदांबी श्रीकांत की यह तीसरी जीत है. दुनिया की 14वें नंबर की महिला एकल खिलाड़ी सिंधू दूसरे दौर के मैच में चीनी ताइपे की दुनिया की तीसरी रैंकिंग की खिलाड़ी ताइ जू यिंग से 18-21 16-21 से हार गयीं. सिंधू पिछली दो टूर्नामेंटों में शुरुआती दौर में बाहर हो गयी थीं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइ जू के खिलाफ सिंधू को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है.

Also Read: Indonesia Open 2023: लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में, प्रियांशू रजावत को मिला वॉकओवर
श्रीकांत और लक्ष्य के बीच हुई कांटे की टक्कर

दोनों खिलाड़ियों के बीच खेले गये 24 मुकाबलों में चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने 19 मैच अपने नाम किये हैं. सिंधू की हार के साथ ही महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी. पुरुष एकल के मैच में लक्ष्य ने सकारात्मक शुरुआत करते हुए 4-0 की बढ़त बना ली लेकिन श्रीकांत ने लय हासिल करने के बाद वापसी की. इसके बाद दोनों 17-17 की बराबरी पर पहुंच गये. श्रीकांत ने अब आक्रामक रूख अपनाया और लगातार चार अंक जुटाकर पहला गेम अपने नाम कर लिया.

श्रीकांत ने उठाया अनुभव का लाभ

दोनों के बीच दूसरे सेट में भी कड़ा मुकाबला जारी रहा. एक समय दोनों का स्कोर 13-13 था. श्रीकांत ने लगातार छह अंक बनाकर 20-14 की बढ़त बना ली. विश्व चैंपियनशिप 2021 के रजत पदक विजेता लक्ष्य ने दमदार वापसी करते हुए स्कोर को 20-20 कर दिया. श्रीकांत ने अनुभव का लाभ उठाते हुए लगातार दो अंक हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया. अगले दौर में उनके सामने चीन के ली शी फेंग की चुनौती होगी. फेंग ने एक अन्य मुकाबले में चौथी वरीयता प्राप्त सिंगापुर के लोह कीन यू को 21-19, 21-14 से हराया.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola