Jeetendra Shastri: नहीं रहे 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' एक्टर जीतेंद्र शास्त्री, संजय मिश्रा बोले- जीतू भाई...
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Oct 2022 2:36 PM
एक्टर जीतेंद्र शास्त्री अब हमारे बीच नहीं रहे. एक्टर ने 'लज्जा', 'दौड़', 'चरस', 'ब्लैक फ्राइडे', जैसी फिल्मों में अभिनय किया था. वहीं, उनके निधन पर एक्टर संजय मिश्रा ने दुख जताया है और एक पोस्ट भी लिखा है.
Jeetendra Shastri Death: फिल्म ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ फेम एक्टर जीतेंद्र शास्त्री (Jeetendra Shastri) नहीं रहे. जीतेंद्र को लोग जीतू भाई के नाम से जानते थे. एक्टर के निधन पर उनको को-स्टार दुख व्यक्त कर रहे है. साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे है. जीतेंद्र थिएटर की दुनिया में जाना- पहचाना नाम थे और उन्होंने कुछ बेहद उम्दा नाटकों में अभिनय किया था.
संजय मिश्रा बोले- जीतू भाई आप होते तो…
जीतेंद्र शास्त्री के निधन पर एक्टर संजय मिश्रा ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखा है. उनके साथ तसवीर शेयर कर उन्होंने लिखा, जीतू भाई आप होते तो आप कुछ ऐसा बोलते, “मिश्रा sometimes क्या होता है ना कि, मोबाइल में नाम रह जाता है, और इंसान network से out हो जाता है. आप दुनिया में नहीं है, लेकिन हमेशा मेरे दिल और दिमाग के नेटवर्क में रहेंगे. ओम शांति.
जीतू भाई आप होते तो आप कुछ ऐसा बोलते, " मिश्रा sometimes क्या होता है ना कि, mobile में नाम रह जाता है, और इंसान network से out हो जाता है ", you are out of the world, but will always remain in network of my mind and heart 😔🙏 Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/XWP78ULCiO
— Sanjay Mishra (@imsanjaimishra) October 15, 2022
स्वानंद किरकिरे ने जताया दुख
गीतकार स्वानंद किरकिरे ने जीतेंद्र शास्त्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्नातक. मेरे अग्रज अभिनेता जितेंद्र शास्त्री हमारे बीच नहीं रहे ! वे उज्जैन से थे. फ़िल्मों के अलावा उनके थियेटर के योगदान को याद रखा जाएगा. रानावि के अलावा वे रंगमंडल भारत भवन भोपाल का भी हिस्सा रहे थे ! विदा जीतू भाई.
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्नातक . मेरे अग्रज अभिनेता जितेंद्र शास्त्री हमारे बीच नहीं रहे ! वे उज्जैन से थे . फ़िल्मों के अलावा उनके theatre के योगदान को याद रखा जाएगा . रानावि के अलावा वे रंगमंडल भारत भवन भोपाल का भी हिस्सा रहे थे ! विदा जीतू भाई pic.twitter.com/4gMlcysL4V
— Swanand Kirkire (@swanandkirkire) October 15, 2022
जीतेंद्र शास्त्री ने इन फिल्मों में किया था काम
जीतेंद्र शास्त्री नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़े थे. उन्होंने ‘लज्जा’, ‘दौड़’, ‘चरस’, ‘ब्लैक फ्राइडे’, जैसी फिल्मों में अभिनय किया था. साल 2019 में आई फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ के लिए उन्हें काफी तारीफ मिली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










