Arun Bali Death: एक्टर अरुण बाली का मुंबई में निधन, आखिरी बार लाल सिंह चड्ढा में इस रोल में आए थे नजर

Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Oct 2022 11:45 AM

विज्ञापन

लोकप्रिय एक्टर अरुण बाली ने 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. अरुण बाली ने 3 इडियट्स, केदारनाथ, पानीपत, हे राम जैसी फिल्मों में काम किया था. इसके अलावा वो टीवी शोज में भी नजर आए थे.

विज्ञापन

Arun Bali Death: फिल्म इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबर सुनने में आ रही है. हाल ही में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हुआ था. राजू का जाना हर किसी के आंखों में आंसू ला गया था. अब एक और लोकप्रिय एक्टर हमारे बीच नहीं रहे. ‘3 इडियट्स’, ‘केदारनाथ’ फेम एक्टर अरुण बाली (Arun Bali) का निधन हो गया. उनकी उम्र 79 साल थी. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था. उनके निधन की खबर जानकर फैंस सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे है.

अरुण बाली का निधन

अरुण बाली का मुंबई में निधन हो गया. एक्टर इसी साल न्यूरोमस्कुलर रोग मायस्थेनिया ग्रेविस बीमारी की वजह से मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती अस्पताल में भर्ती हुए थे. मीडिया रिपोर्टस की मानें तो, अरुण सुबह 4:30 मिनट पर इस दुनिया को अलविदा कहा. आखिरी बार एक्टर आमिर खान औऱ करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखे थे. फिल्म में वो ट्रेन में बूढ़े व्यक्ति के के रोल में दिखे थे.

अरुण बाली ने इन फिल्मों में किया था काम

अरुण बाली ने 3 इडियट्स, केदारनाथ, पानीपत, हे राम, दंड नायक, रेडी, ज़मीन, पुलिसवाला गुंडा, फूल और अंगार और राम जाने फिल्मों में काम किया था. इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरीयल्स में भी दमदार रोल निभाया था. उन्होंने 1991 की पीरियड ड्रामा चाणक्य में राजा पोरस की भूमिका निभाकर काफी लोकप्रियता हासिल की थी. उन्होंने टीवी शोज ‘बाबुल की दुआएं लेती जा’, कुमकुम में भी काम किया था. अरुण बाली एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्माता भी थे.

Also Read: राजू श्रीवास्तव के बाद कॉमेडियन पराग कनसारा ने दुनिया को कहा अलविदा, Sunil Pal बोले- किसकी नजर लग गई…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola