ePaper

Indian Railways: दिवाली पर पैसेंजर को मिलेगा कन्फर्म बर्थ, 10 और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान, जानें शेड्यूल

Updated at : 28 Sep 2023 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways: दिवाली पर पैसेंजर को मिलेगा कन्फर्म बर्थ, 10 और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान, जानें शेड्यूल

Indian Railways: बरेली, मुरादाबाद और रामपुर से गुजरने वाली ट्रेनों में वेटिंग 200 के पार थी, जिसके चलते त्योहारों पर सफर करने वाले पैसेंजर वेटिंग को लेकर काफी परेशान थे. मगर,अब इंडियन रेलवे ने दशहरा, दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए 10 जोड़ी और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है.

विज्ञापन

Indian Railways: त्योहारों से पहले ही ट्रेन नो रूम हो गई थी. बरेली, मुरादाबाद और रामपुर से गुजरने वाली ट्रेनों में वेटिंग 200 के पार थी. जिसके चलते त्योहारों पर सफर करने वाले पैसेंजर वेटिंग को लेकर काफी परेशान थे. मगर, अब इंडियन रेलवे ने दशहरा, दिवाली और छठ पूजा को लेकर 10 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है.

यह ट्रेन 29 सितंबर से रेलवे ट्रैक पर दौड़ने लगेंगी. इससे पैसेंजर को कन्फर्म बर्थ मिलेगी. फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में रिजर्वेशन शुरू हो चुके हैं. इनके संचालन से बिहार, लखनऊ, बनारस, गोंडा, गोरखपुर आदि शहरों का सफर करने वाले पैसेंजर को काफी राहत मिलेगी.

चंडीगढ़ वाया बरेली- गोरखपुर फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 20 अक्तूबर से 11 नवंबर तक,आनंद विहार वाया बरेली-छपरा एक्सप्रेस 19 अक्तूबर से 10 नवंबर तक, आनंद विहार वाया-गोरखपुर एक्सप्रेस 22 अक्तूबर से 13 नवंबर तक, जम्मूतवी वाया बरेली-बरौनी एक्सप्रेस 29 सितंबर से 11 नवंबर तक, आनंद विहार वाया बरेली-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 17 अक्तबूर से 11 नवंबर तक, नई दिल्ली वाया बरेली-बरौनी एक्सप्रेस 18 अक्तूबर से 12 नवंबर तक, आनंद विहार वाया बरेली-सहरसा एक्सप्रेस 29 सितंबर से 11 नंवबर तक,

नई दिल्ली वाया बरेली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 17 अक्तूबर से 11 नवंबर तक, आनंद विहार वाया बरेली – जयनगर एक्सप्रेस 18 अक्तबूर से 12 नवंबर तक, आनंद विहार वाया बरेली-जोगबानी एक्सप्रेस 18 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलाई चलेगी.इससे पहले भी 15 फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का ऐलान किया गया था.मगर, इनका संचालन अक्टूबर से दिसंबर तक किया जाएगा.

Also Read: Indian Railways: दीपावली-छठ से पहले 15 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का हुआ ऐलान, यहां जानें कब से चलेंगी
जानें कब से चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे की 01656/55 चंडीगढ़ वाया बरेली, मुरादाबाद-गोरखपुर के बीच 20 अक्टूबर से 11 नवंबर तक 4 फेरों के लिए संचालन होगा. 04038/37 आनंद विहार वाया बरेली, मुरादाबाद-छपरा के बीच 19 अक्टूबर से 10 नवंबर तक 4 फेरों के लिए, 04488/87 आनंद विहार बरेली, सीतापुर, चंदोसी, मुरादाबाद-गोरखपुर का संचालन 22 अक्टूबर से 13 नवंबर तक 4 फेरों के लिए.

वहीं, 04646/45 जम्मूतवी वाया बरेली, मुरादाबाद-बरौनी 29 सितंबर से 11 नवंबर तक 7 फेरों के लिए, 01676/75 आनंद विहार वाया बरेली, चंदोसी,मुरादाबाद-मुजफ्फरपुर के बीच 17 अक्टूबर से 11 नवंबर तक 8 फेरों के लिए. 04040/39 नई दिल्ली वाया बरेली, रामपुर, मुरादाबाद-बरौनी एक्सप्रेस 18 अक्टूबर से 12 नवंबर तक 8 फेरों के लिए,01662/61 आनंद विहार वाया बरेली, रामपुर, मुरादाबाद-सहरसा के बीच 29 सितंबर से 11 नवंबर तक 12 फेरों के लिए.

वहीं, 04012/11 नई दिल्ली वाया बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, लखनऊ-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 17 अक्टूबर से 11 नवंबर तक 8 फेरों के लिए. 01668/67 आनंद विहार वाया बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, लखनऊ-जयनगर के बीच 18 अक्टूबर से 12 नवंबर तक 8 फेरों के लिए, और 04010/09 आनंद विहार वाया बरेली, चंदोसी, मुरादाबाद जोगवानी एक्सप्रेस 18 अक्टूबर से 10 नवंबर तक 4 फेरों के लिए चलेगी.

दशहरा 24 अक्टूबर और दिवाली 12 नवंबर को

इस साल दीपावली का त्योहार 12 नवंबर, छठ पूजा 17 नवंबर और दशहरा का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा. जिसके चलते ट्रेनों से सफर करने वालों की भीड़ रहती है. हर साल दीपावली, छठ, दशहरा और दुर्गा पूजा के मौके पर दूसरे शहरों से लोग अपने घर जाते हैं. मगर, उन्हें घर जाने को कंफर्म टिकट नहीं मिल रही थी.

15 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन 7 अक्टूबर से

भारतीय रेल (इंडियन रेलवे) ने 3 दिन पहले 7 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है. इसमें 7 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेन 05537/05538 का संचालन होगा. यह ट्रेन 10 दिसंबर तक चलेगी. 05537/05538 स्पेशल ट्रेन दरभंगा-दौराई स्टेशन के बीच संचालित होगी. मगर,यह समस्तीपुर, रक्सौल,गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली कैंट,बदायूं, कासगंज, मथुरा,जयपुर, अजमेर स्टेशनों पर ठहरने के बाद दौराई पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन इन्हीं स्टेशनों से वापस होगी.

इसके अलावा स्पेशल ट्रेन 01654 (श्री वैष्णोदेवी कटरा-वाराणसी एक्सप्रेस) 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर रविवार को, 01653 (वाराणसी-श्रीवैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस) 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर मंगलवार को,04645 (बरौनी-बरौनी एक्सप्रेस) 20 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को, 04518 (चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस) 02 से 30 नवंबर तक, चंडीगढ़ से हर गुरुवार को, 04517 (गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस) 03 नवंबर से 01 दिसंबर तक गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी.

वहीं, 04530 (भटिंडा- बनारस एक्सप्रेस) 05 से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को,04529 (बनारस-भटिंडा एक्सप्रेस) 06 से 11 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को,04060 (आनंद विहार-जयनगर एक्सप्रेस ) 07 से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, और शुक्रवार को,04080 (नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस) 06 से 11 नवंबर तक नई दिल्ली से हर सोमवार, गुरुवार और शनिवार को,04079 (वाराणसी- नई दिल्ली एक्सप्रेस ) 07 नवंबर से 01 दिसंबर तक हर मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी

वहीं, 04488 (आनंद विहार- गोरखपुर एक्सप्रेस) 04 से 25 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को, 04487 (गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस) 05 से 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को,04646 (जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस) 19 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को, 04059 (जय नगर आनंद विहार एक्सप्रेस) आठ नवंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, और शनिवार को संचालित होगी.

पद्मावत- अयोध्या एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच

उत्तर रेलवे के बरेली जंक्शन से गुजरने वाली 14207 प्रतापगढ़ वाया बरेली-दिल्ली, और 14208 दिल्ली वाया बरेली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस और 14205 अयोध्या कैंट वाया बरेली- दिल्ली, और 14206 दिल्ली वाया बरेली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में दिवाली तक एक- एक स्लीपर कोच लगाने का फैसला लिया गया है. इससे वेटिंग वाले यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलेगा.

रिपोर्ट-मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola