Indian Navy 2023: 10+2 बी टेक कैडेट प्रवेश स्किम के लिए आवेदन शुरू, आवेदन करने की आखिरी तिथि 12 फरवरी

Indian Navy 2023: भारतीय नौसेना ने कार्यकारी और तकनीकी शाखा और शिक्षा शाखा के लिए 10+2 (बी.टेक) कैडेट प्रवेश योजना के तहत चार वर्षीय बी.टेक डिग्री कोर्स के लिए योग्य अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं.
Indian Navy 2023: भारतीय नौसेना ने कार्यकारी और तकनीकी शाखा और शिक्षा शाखा के लिए 10+2 (बी.टेक) कैडेट प्रवेश योजना के तहत चार वर्षीय बी.टेक डिग्री कोर्स के लिए योग्य अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी 2023 से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी 2023 है.
उम्मीदवार जो जेईई मेन 2022 परीक्षा में बी.ई/बी.टेक के लिए उपस्थित हुए हैं, वे ही उपस्थित होने के पात्र हैं. एसएसबी के लिए कॉल एनटीए द्वारा जारी जेईई ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट के आधार पर जारी किया जाएगा.
इच्छुक उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
यह भर्ती अभियान कुल 35 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 30 रिक्तियां कार्यकारी और तकनीकी शाखा के पद के लिए हैं और 5 रिक्तियां शिक्षा शाखा के लिए हैं.
उम्मीदवारों का जन्म जनवरी 2004 से जुलाई 2006 के बीच होना चाहिए.
उम्मीदवारों को कक्षा 12 वीं की परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में 70% अंकों के साथ और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ कक्षा 10 वीं या कक्षा 12 वीं में उत्तीर्ण होना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










