पापा बनने वाले हैं हार्दिक पांड्या, इंस्टाग्राम पर शेयर की नताशा के साथ तसवीरें, दोनों की शादी के भी चर्चे

Natasha stankovic- बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक टीम इंडिया के क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इस लॉकडाउन में एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं. हार्दिक ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया है कि वो पिता बनने वाले हैं. दोनों की तस्वीरें वायरल होने के बाद कई सेलिब्रिटीज ने घर आने वाले नन्हें मेहमान को लेकर बधाई दी है. वहीं दोनों के फैन भी लगातार नताशा और हार्दिक को शुभकामनाएं दे रहे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasha stankovic) टीम इंडिया के क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस लॉकडाउन में एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं. हार्दिक ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया है कि वो पिता बनने वाले हैं. दोनों की तस्वीरें वायरल होने के बाद कई सेलिब्रिटीज ने घर आने वाले नन्हें मेहमान को लेकर बधाई दी है. वहीं दोनों के फैन भी लगातार नताशा और हार्दिक को शुभकामनाएं दे रहे हैं.
Also Read: नताशा ने मंगेतर हार्दिक पांड्या के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, वायरल हो रही फोटो आपने देखी क्या?नताशा स्टेन्कोविक (Natasa Stankovic) ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, ‘हार्दिक और मेरा अब तक का सफर यादगार रहा है. आने वाले समय में यह और भी बेहतर होगा. अब हम दोनों मिलकर अपनी जिंदगी में एक नए मेहमान का स्वागत करने जा रहे हैं. हम अपनी इस जिंदगी के नए कदम को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं और आप सब की दुआओं की दरकार है. वहीं, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने वही कैप्शन लिख, जो नताशा ने लिखा है.
दोनों ने एक पारंपरिक समारोह की भी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें हार्दिक और नताशा इंडियन अटायर में दिखे और दोनों ने गले में माला पहना हुआ है. इस तसवीर को देखकर कई लोगों का कहना है कि यह दोनों के शादी की तस्वीर है. दोनों ने लॉकडाउन के बीच शादी रचा ली और किसी को इसकी खबर भी नहीं हुई.
बता दें कि हार्दिक पांड्या ने नये साल के मौके पर गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक संग सगाई की थी. दोनों याच पर थे. समुद्र के बीचोंबीच हार्दिक ने घुटनों पर बैठकर नताशा को प्रपोज किया था.इस खास मौके की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. बता दें कि नताशा और हार्दिक लंबे समय से एकदूसरे को डेट कर रहे थे.
गौरतलब है कि नताशा सर्बिया की हैं. उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर 2013 की फ़िल्म सत्याग्रह के एक गाने में स्पेशल एपीयरेंस किया था. 018 में आयी शाहरुख खान की जीरो में नताशा कैमियो रोल में नज़र आयी थीं. 2019 में आयी ऋषि कपूर और इमरान हाशमी की द बॉड़ी में नताशा ने एक आइटम नंबर किया था. बिग बॉस सीज़न 8 में भी नताशा ने भाग लिया था और वो घर के अंदर एक महीने तक ही रहीं थी.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










