ePaper

CWG 2022: भारत का कॉमनवेल्थ में स्वर्णिम सफर जारी, अमित पंघाल और नीतू ने जीता गोल्ड

Updated at : 07 Aug 2022 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
CWG 2022: भारत का कॉमनवेल्थ में स्वर्णिम सफर जारी, अमित पंघाल और नीतू ने जीता गोल्ड

Birmingham: India's Nitu Ghanghas (red) and England's Demie-Jade Resztan during the final match of the women's over 45-48kg (Minimumweight) boxing event, at the Commonwealth Games 2022 (CWG), in Birmingham, UK, Sunday, Aug 7, 2022. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI08_07_2022_000213A)

अमित पंघाल और नीतू गंघास ने फाइनल में मेजबान देश इंग्लैंड के प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया. सबसे पहले रिंग में उतरी नीतू ने महिलाओं के मिनिममवेट (45-48 किग्रा) वर्ग के फाइनल में रेस्जटान डेमी जेड को और फिर पंघाल ने पुरुषों के फ्लाईवेट 48-51 किग्रा वर्ग में मैकडोनल्ड कियारान को हराकर स्वर्ण पदक जीता.

विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) में भारत का स्वर्णिम सफर जारी है. भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल (Amit Panghal) और नीतू गंघास (Nitu Ganghas ) ने अपना दबदबा कायम रखते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किये. दो गोल्ड के साथ भारत के खाते में कुल 45 पदक हो गया है. जिसमें 16 गोल्ड, 12 सिल्वर और 17 कांस्य पदक शामिल है.

भारतीय बॉक्सरों ने इंग्लैंड के प्रतिद्वंद्वी को हराया

अमित पंघाल और नीतू गंघास ने अपने मुकाबलों के फाइनल में मेजबान देश इंग्लैंड के प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया. सबसे पहले रिंग में उतरी नीतू ने महिलाओं के मिनिममवेट (45-48 किग्रा) वर्ग के फाइनल में रेस्जटान डेमी जेड को और फिर पंघाल ने पुरुषों के फ्लाईवेट (48-51 किग्रा) वर्ग में मैकडोनल्ड कियारान को हराकर स्वर्ण पदक जीता.

Also Read: CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता, न्यूजीलैंड को शूटआउट में 2-1 से हराया

पंघाल ने मैकडोनल्ड को 5-0 से हराया

पंघाल ने इस तरह पिछले चरण के रजत पदक का रंग बेहतर किया. उन्होंने पुरुषों के फ्लाईवेट (48-51 किग्रा) वर्ग में यूरोपीय चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता मैकडोनल्ड कियारान को 5-0 के अंतर से मात दी. विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पंघाल अपने छोटे कद के बावजूद मुकाबले में दोनों मुक्केबाजों में बेहतर दिखायी दिये.

नीतू ने रेस्जटान डेमी जेड को 5-0 से हराया

सबसे पहले रिंग में उतरी नीतू ने महिलाओं के मिनिममवेट (45-48 किग्रा) वर्ग के फाइनल में विश्व चैम्पियनशिप 2019 की कांस्य पदक विजेता रेस्जटान डेमी जेड को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से पराजित किया. राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण में ही नीतू ने गजब का आत्मविश्वास दिखाया और फाइनल में भी वह इसी अंदाज में खेली जैसे पिछले मुकाबलों में खेली थीं. उन्होंने पूरे नौ मिनट तक मुकाबले के तीनों राउंड में नियंत्रण बनाये रखा और विपक्षी मुक्केबाज को कहीं भी कोई मौका नहीं दिया. नीतू ने तेज तर्रार, सटीक मुक्कों से प्रतिद्वंद्वी को चारों खाने चित्त कर दिया.

बॉक्सिंग में भारत ने अबतक जीते पांच मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग में भारत ने अबतक कुल 5 पदक जीत लिये हैं. जिसमें दो गोल्ड और तीन कांस्य पदक आया है. अमित पंघाल और नीतू ने गोल्ड दिलाया, जबकि रोहित टोकस, जैसमीन और मोहम्मद हुसामुद्दीन ने कांस्य पदक जीता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola