IND vs SA Highlights: रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया, 5 विकेट से जीता मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 133 रन बनाये थे. जबाव में दक्षिण अफ्रीका टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. एडन मार्करम और डेविड मिलर इस जीत के हीरो रहे. मार्करम ने 41 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए. वहीं मिलर ने 46 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका की इस टूर्नामेंट में यह दूसरी जीत है.
दक्षिण अफ्रीका ने जीता मैच
भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 133 रन बनाये थे. जबाव में दक्षिण अफ्रीका टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. एडेन मार्करम (52) और डेविड मिलर (59) इस जीत के हीरो रहे.
दक्षिण अफ्रीका को लगा पांचवां झटका
जीत के करीब पहुंच चुकी दक्षिण अफ्रीका को 18वें ओवर में एक और झटका लगा. अश्विन ने ओवर की चौथी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स (6) को आउट किया. बाएं हाथ के बल्लेबाज वेन पार्नेल क्रीज पर आए.
दक्षिण अफ्रीका को लगा चौथा झटका, मार्करम आउट
16वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने मार्करम आउट को आउट कर भारत को अहम विकेट दिलाया. मार्करम 41 गेंद पर 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर आए.
मार्करम ने जड़ा अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका की वापसी
दक्षिण अफ्रीका पारी को संभालते हुए मार्करम ने अर्धशतक जड़ दिया है. मार्करम और मिलर 57 गेंद पर 73 रनों की साझेदारी कर ली है. मैच भारतीय टीम के हाथों से फिसलता जा रहा है.
कोहली ने छोड़ा कैच, मार्करम को जीवनदान
भारत के लिए 12वां ओवर करने आए अश्विन की पांचवी गेंद पर मार्करम का कैच विराट कोहली के पास गया, लेकन बॉल उनकी हाथ से झटक गयी. भारत के पास यह साझेदारी तोड़ने का अच्छा मौका था.
दक्षिण अफ्रीका ने 10 ओवर में बनाये 40 रन
134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 10 ओवर में 3 विकेच खोकर 40 रन बनाये हैं. अफ्रीकी टीम को जीत के 60 गेंदों में 94 रनों की जरूरत. एडन मार्करन (23) और डेविड मिलर (5) क्रीज पर मौजूद.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए