स्वरा भास्कर ने शेयर किया मजेदार वीडियो, लिखा- क्योंकि शर्म तो आती नहीं हमें, यूजर्स के आए ऐसे रिएक्शन

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लेट नाइट मैगी खाती हुई नजर आ रही है. स्वरा ने इसके साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है, क्योंकि शर्म तो आती नहीं हमें.
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. वह अपने फैंस के लिए हमेशा मजेदार वीडियो शेयर करती रहती है. जहां स्वरा ने एक और मजेदार वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा क्योंकि शर्म तो हमें आती नहीं है.
स्वरा भास्कर इस वीडियो के साथ एक शानदार कैप्शन भी डाला है. स्वरा ने लिखा, क्योंकि शर्म तो आती नहीं हमें! नाइट शूट्स, मैगी और मैं, हमारी हैपी तिकड़ी, और मुझे इसे लेकर कोई गिल्ट नहीं. कोई मेरे ट्रेनर्स और न्यूट्रिशनिस्ट या प्रड्यूसपर को नहीं बताएगा.’
Also Read: क्या आपने देखा अनिल कपूर का No Mask डांस, पार्क में थिरकते आए नजर, देखें वीडियो
इस वीडियो के पोस्ट होते ही यह वायरल हो गया और फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा ‘क्योंकि शर्म तो आती नहीं तुम्हें, ये लाइन ही जंचती है तुम पर’. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ‘बेशरम तो हो ही इसमें बताने की क्या बात है’.
आपको बता दें कि स्वरा भास्कर का विवादों से पुराना नाता रहा है. वह अक्सर सोशल मीडिया पर किसी मुद्दे को लेकर ऐसी टिप्पणी कर देती है कि उनपर एफआईआर तक दर्ज हो चुका है. हाल ही में उन्होंने हिंदुत्व की तुलना तालिबान से कर दी थी, जिसके बाद #ArrestSwaraBhasker ट्रेंड होने लगा था.
Also Read: ‘दो घूंट पर निया शर्मा के ठुमके ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, सीटी मारते दिखे फैंस
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










