धनबाद में मिचौंग का असर, छाए रहे बादल, हुई बूंदाबादी, आज से बारिश के आसार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Dec 2023 5:19 AM
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर धनबाद में दिख रहा है. मंगलवार को सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ हुई.
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर धनबाद में दिख रहा है. मंगलवार को सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ हुई. वहीं दिन भर बादल छाए रहे. शाम पांच बजते ही फिर हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गयी, जो देर रात तक रूक-रूककर होती रही. बूंदाबांदी और चल रही हवा ने लोगों को ठंड का अहसास कराया. बदले मौसम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 26 डिग्री पर पहुंच गया. वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के करीब बना है.
छह व सात को बारिश के आसार
मौसम विभाग की मानें तो छह व सात दिसंबर को जिले में बारिश के आसार बन रहे हैं. छह को हल्की जबकि सात को सामान्य बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है. इससे दिन में ठंड का अहसास बढ़ेगा. तेज हवा चलने की भी संभावना है. आठ दिसंबर से बादल छंटने शुरू होंगे. इसके बाद तापमान में गिरावट होगी, ठंड बढ़ेगी.
गर्म कपड़ों की बढ़ी बिक्री
दिन में ठंड का असर बढ़ने से बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गयी है. अलग-अलग जगहों पर लगे मार्केट में लोग मंगलवार को गर्म कपड़ों की खरीदारी करते दिखे. खासकर लोग बच्चों व बुजुर्गों के लिए खरीदारी कर रहे हैं.
Also Read: धनबाद : कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार, फॉग सेफ डिवाइस के साथ चल रही ट्रेनें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










